कालीचरण सिह को जिताने के लिये दक्षिणी जोन मे हुई भाजपाइयो की बैठक

टंडवा : भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल दक्षिणी जोन की बैठक राहम में मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रभारी ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। बैठक में विशेष रूप से टंडवा मंडल अंतर्गत राहम पंचायत प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ट नेता कामेश्वर पांडेय व जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे उपस्थित थे।

बैठक में टंडवा दक्षिणी जोन में पड़ने वाले राहम, बड़गांव, डहु पंचायत (शक्ति केन्द्र) के संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी काली चरण सिंह के लिए भारी मतदान हो, इस पर रणनीति बनाई गई। उपस्थित सबों ने चतरा के स्थानीय (लोकल) प्रत्याशी को सभी बूथों पर भारी मतदान कराने के लिए संकल्पित हुए साथ ही अपने अपने टोले मुहल्ले में घर घर मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का निर्णय लिया गया।

मौके पर विजय पांडेय, अरूण पांडेय, राजमणि सिंह, रामायण पांडेय, रामचंद्र गुप्ता, सरोज पांडेय, अरविन्द पांडेय, ब्रज किशोर पांडेय, रामेश्वर विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, जीबलाल यादव, उप मुखिया बिशु उरांव, गणेश महतो, महेन्द्र महतो, विकाश महतो, ऋतु महतो, पूर्व मुखिया चूरामन उरांव, गणेश पासवान,रूबी देवी, गिरजा देवी, बबीता देवी व अन्य उपस्थित थे।

Related posts