स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कार्पियो में सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, बेहतर ईलाज के लिए रांची रेफर

Md Mumtaz

खलारी: खलारी थाना क्षेत्र स्थित चुरी परियोजना बग़ल्लता के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने स्कार्पियो में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए । जानकारी के अनुसार उक्त स्कार्पियो औरंगाबाद शादी समारोह से लौट कर आ रहे थे। डकरा जाने के क्रम में उक्त स्कार्पियो चालक को झपकी लग जाने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से कई फूट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा जिससे स्कारपियो में सवार तीन व्यक्ति राजेश सिंह,विकाश सिंह यादव, कुंदन नामक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डकरा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद रांची रेफर कर दिया गया।

Related posts