अज्ञात वाहन की धक्के स्कूटी चालक घायल

संवाददाता
मनिका/लातेहार : अज्ञात वाहन की धक्के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के रात्रि यह घटना मनिका लैंप्स के पास हुई बताया गया।घटना के बावत बताया जा रहा है की हीरो शो रूम के मालिक शंभू प्रसाद अपनी स्कूटी से मनिका से पंचफेड़ी की ओर जा रहे थे इसी दौरान मनिका लैंप्स के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनके स्कूटी में धक्का मार दिया जिससे ये स्कूटी सहित सड़क के किनारे फेंका गए धक्का मारने के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना स्थल के आस पास के लोगों ने बताया की सभी लोग अपने अपने घरों में कोई खाना खा रहा था तो कोई सोने की तैयारी में था इसी दौरान बाहर से तेज आवाज आई जिसके बाद कई लोग अपने अपने घरों से निकल कर ये जानने की कोशिश करने लगे आखिर हुआ क्या इसी क्रम में लोगों ने स्कूटी को सड़क किनारे गिरा पाया पास जाने पर देखा कि वहां पर हीरो शो रूम के मालिक शंभू प्रसाद बेहोश अवस्था में पड़े है जिसके बाद इसकी सूचना मनिका थाना को दिया गया जिसके बाद मनिका पुलिस तत्काल मौके पर आकर घायल बेहोश शंभू प्रसाद को मनिका अस्पताल लेकर पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

Related posts