किसुनपुर भीषण सड़क दूर्घटना मे दो महिला की मौत, चार जख्मी

टंडवा: टंडवा सिमरिया रोड के किसुनपुर रोड के आगे रोड दूर्घटना में दो महिला की दर्दनाक मां बेटी की मौत हो गयी। मृतका मे केरेडारी के कुठान निवासी45वर्षीय बसंती देवी पति रोहन महतो और 16वर्षीय अंशु कुमारी पिता रोहन महतो का नाम शामिल।जबकि चार घायल हैं। इधर इस घटना के विरोध में मुखिया नीलेश सिन्हा के नेतृत्व में मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया गया है। यह घटना देर शाम सवा सात बजे के आसपास की है।जानकारी के अनुसार प्रजापति ब्रह्मा कुमारी विश्व विद्यालय केरेडारी शाखा की भाई बहन मारुती वाहन सिमरिया से केरेडारी की ओर लौट रहे थे। इसी बीच किसुनपुर के आगे एक स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले मारूती वाहन से टकराया। जिससे मारूती में सवार भाई बहन सड़क पर गिरे उसी समय एक ट्रक रौंदते हुए निकल गया।जिससे दो महिलाओं का सिर धड़ अलग हो गया। जबकि घायल चार महिला-पुरुष को अस्पताल टंडवा लाया गया है।जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में यशोदा देवी, केरेडारी, योगेन्द्र साव, केरेडारी,रेखा कुमारी तथा यशोदा कुमारी केरेडारी का नाम शामिल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।इधर सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहूंच चुके हैं। यह देर शाम सवा सात बजे की आसपास है। मृतक महिलाएं का पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी है।

Related posts