मेदिनीनगर: छतरपुर थाना क्षेत्र के निवासी बलदेव उरांव के पुत्र बसंत उरांव उम्र 40 वर्ष बीती रात अज्ञात वाहन के धक्के से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की बसंत उरांव मंगलवार की रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से छतरपुर बाजार जा रहे थे।तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मार कर फरार हो गया।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल बसंत उरांव के अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर उन्हे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए।
अज्ञात वाहन के धक्के से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल स्थिति गंभीर
