अज्ञात वाहन के धक्के से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

 

मेदिनीनगर: नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव निवाशी भोला राम उम्र 60 वर्ष की शनिवार की सुबह 3 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह 3:00 बजे भोला राम घर के पास आए हुए बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।वाहन से धक्का लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

Related posts