पिकअप वाहन के धक्के से 6 वर्षीय बच्चा घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाई बिगहा निवाशी गुड्डू खान के पुत्र जयान खान उम्र 6 वर्ष बुधवार की सुबह पिकप वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना के बारे में घायल बच्चा के पिता गुड्डू खान ने बताया की बुधवार की सुबह जयान अपने घर के बाहर बच्चो के साथ खेल रहा था।इसी बीच अनियंत्रित पिकप वाहन का अगला चक्का उसके पैर पर चढ़ गया।जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल जयान को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने बच्चा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी बच्चा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts