डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर लाइनर प्लेट की चपेट में आकर मैकेनिक घायल

 

मेदिनीनगर: डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर बृज का काम कर रहे मकैनिक गाजीपुर जिला बहेरा गांव निवासी जितेंद्र गौंड लाइनर प्लेट मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दोनों हाथ का उंगली बुरी तरह से क्षति हो गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है।जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं कर्मचारियों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर परिजन मेदिनीनगर पहुंचने वाले हैं। इस घटना के बारे में घायल जितेंद्र गौंड ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह मजदूरों के साथ लाइनर प्लेट से प्लेट काटने का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक मशीन फिसल जाने के कारण वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर उसके अन्य साथी अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में उसका इलाज करवा रहे है

Related posts