बोलेरो के धक्के से मां बेटा घायल, बेटे की स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: मनिका थाना क्षेत्र के मटलॉन्ग गांव निवासी स्वर्गीय मिठू राम के पुत्र चंद्रदेव राम उम्र 30 वर्ष पत्नी गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर चंद्रदेव राम अपने मां के साथ बाइक पर सवार होकर मनिका ब्लॉक किसी काम से गया था। शाम के समय उधर से घर लौट के दौरान रास्ते में बोलेरो वाहन ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया।जिसमें बाइक से गिर कर दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी चंद्रदेव राम की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे है।

Related posts

Leave a Comment