एनडीए के जीत पर बड़कागांव में आजसू कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बाटकर मनाया जश्न

देश में लगातार तीसरी बार बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार : आजसू

संजय सागर

बड़कागांव : देश में आम चुनाव के बाद एनडीए की मिली बहुमत एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मनीष जायसवाल एवं गिरिडीह में पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी के प्रचंड जीत के बाद बड़कागांव मुख्य चौक में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में जश्न का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद, चंद्र प्रकाश चौधरी जिंदाबाद मनीष जायसवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी कर एवं लोगों में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। मौके पर उपस्थित आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक ने कहा देश की जनता एवं झारखंड की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर एक बार फिर से यह बता दिया है कि देश का विकास मोदी जी ही और एनडीए ही कर सकता है। वहीं केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने कहा कि जिस तरीके से हजारीबाग और गिरिडीह में मनीष जायसवाल एवं चंद्र प्रकाश चौधरी ने जीत दर्ज किया है इससे साबित होता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में यह गठबंधन के सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे और झारखंड में एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी साथी उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भी 2024 में आजसू के रौशन लाल चौधरी विधायक बनकर झारखंड में बड़कागांव का आवाज बनेंगे। और बड़कागांव के रुके विकास के को गति देंगे। मौके पर केंद्रीय सचिव सह मुखिया अनिकेत नायक, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, वीरेंद्र प्रसाद, संजय महतो, सब्बू खान, वरिष्ठ नेता उमेश दागी, संजय कुशवाहा, भाजपा नेता अरुण मालाकार, तुलेश्वर महतो, रवि जायसवाल, अजीत कुमार, पंकज कुमार, अवध कुमार मेहता, घनश्याम कुमार, कमलेश कसेरा, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, उपेंद्र कुमार, बालेश्वर महतो, योगेंद्र महतो, सुरेश दागी, कालेश्वर महतो, नारायण महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts