आजसू पार्टी के द्वारा झारखंड प्रदेश में राज्य व्यापी भ्रष्ठाचार्य को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन

 

गोमो: आजसू पार्टी के द्वारा झारखंड प्रदेश में राज्यव्यापी भ्रष्टाचार को लेकर “हल्ला बोल” कार्यक्रम किया जा रहा है। आज तोपचांची प्रखंड में अध्यक्ष प्रमोद महतो सचिव रामचंद्र ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। पार्टी ने बीएसएनएल कार्यालय से नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में आजसू महासचिव संतोष महतो ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में सभी पदाधिकारी भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं। वहीं आजसू जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने कहा कि तोपचांची प्रखंड के विद्युत पूरी तरह से ठप है.”जल नल” योजना गांव में फेल है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण रूप से लचर है वहीं अंचल कार्यालय बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं कर रही है। खाद बीज किसानों को समय पर नहीं मिल रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्लैकलिस्टेड कॉन्टैक्टर से वाउचर वाउचर का खेल खेल रही है।इस कार्यक्रम के माध्यम से भ्रष्ट पदाधिकारी को चेतावनी दी जा रही है।

इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुनि यादव, रमेश जायसवाल, सुरेश महतो, विनोद बिहारी महतो, दयाल महतो,विनोद महतो,रमेश मुनि,दुर्गा गोप,इकरामुल अंसारी, परमेश्वर महतो,मोहम्मद गुलाब रब्बानी,बिंदेश्वर महतो,निरंजन मंडल,गीता देवी,प्रदीप केवट, गिरधारी महतो, प्रेमचंद महतो, भवानी महतो, राजू गोप, महेंद्र महतो,सपन पाल,कृष्णा महतो कमल दे,गीता देवी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts