खलारी: मोहननगर में सोमवार को आजसू खलारी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष विकास कुमार एवं संचालन इम्तियाज अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू महिला रांची जिला अध्यक्ष बीना देवी उपस्थित थी। बैठक के दौरान खलारी प्रखण्ड आजसू महिला कमिटी के जल्द गठन करने का निर्णय लिया। वहीं जिला अध्यक्ष बीना देवी ने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ कर संगठन को मजबूत करना है। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांतों और पार्टी सुप्रीमों सुदेश महतो जी के विचारों को जन-जन और घर-घर पहुंचाना है। बैठक में विकास कुमार, संगीता देवी, निक्की कुमारी, अंजली कुमारी, श्वेता कुमारी, रेणु देवी, अनिता सिंह, सुनीता देवी, निर्मला देवी, कविता देवी, बबीता देवी, रीना देवी, शोभा देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, श्रीकांत कुमार, मनदीप चौहान, जीतू कुमार नोनिया, प्रदीप कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
मोहन नगर में आजसू खलारी ने की बैठक, महिला कमिटी के जल्द गठन करने का निर्णय लिया
