आजसू पार्टी ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती सह झारखंड की स्थापना दिवस मनाया

जनजातीय संस्कृति तथा जंगल की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जंग छेड़ा था:गौतम वर्मा

संजय सागर

बड़कागाँव: आजसू पार्टी ने गुरुचट्टी स्थित आजसू कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान् बिरसा मुण्डा के जयन्ती सह झारखण्ड स्थापना दिवस पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भगवान बिरसा मुण्डा के जयन्ती सह झारखण्ड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने कहा की बिरसा मुण्डा सामाजिक कार्य धरातल पर आने के लिए दिन रात एक कर दे।फिर भी झारखण्ड राज्य गठन को आज 23 वर्ष बीत गए परन्तु आज भी झारखण्ड के आदिवासी और मूलवासी आपने आप को उपेक्षित एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, वही आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार आज तक स्थानीय नीति, आरक्षण नीति, विस्थापन नीति, बेरोज़गारी की समस्या का निदान नहीं हो सका।

झारखण्ड राज्य स्वाभाविक राज्य नहीं है बल्कि आजसू के आन्दोलन, संघर्ष एवं बलिदान से मिला है।झारखण्ड की जनता आज भी ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज भी झारखण्ड के लोगों को उनके हक़ और अधिकार से वंचित रखा गया है.जनजातीय संस्कृति तथा जंगल की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने जंग छेड़ा था। भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के कन-कन में रचे बसे हैं ,भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श और उनका सोच ही झारखंड को देश के अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर सकता है। प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा कि आज पूरा देश धरती आबा को याद कर रहे हैं.

इतने मजबूत इच्छा शक्ति के महामानव जो देश की स्वतंत्रता में अपने यहां भूमिका निभाई और उसे समय अंग्रेज शासन से लोहा लेने का काम किया हम तमाम झारखंडवासी को चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए हुए रास्ते पर चलकर पूरे राज्य को नई दिशा देकर झारखंड को आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करने का काम करें ताकि झारखंड पूरे विश्व में अपने गौरव कथा के साथ आगे बढ़ सके।

बिरसा मुण्डा के जयन्ती सह झारखण्ड स्थापना दिवस पर अबुवा दिशोम अबुवा राज के नारा को बुलन्द करने वाले बिरसा मुण्डा को बड़कागाँव आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, तपेश्वर कुमार तापस, उपेंद्र कुमार दांगी,कमेश्वर गोप, सुबोध यादव,इंद्रभूषण कुमार,सन्नी कुमार वर्मा,सन्नी कुमार गुप्ता,अमित कुमार पासवान, कमलेश कुमार कसेरा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

Related posts