खरखरी खुनी झड़प में नामजद आरोपित के घर से बम बरामद, महिला को भेजा गया जेल

  कतरास: धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबूडीह में गुरुवार को हुई खुनी झडप के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात आशाकोठी में छापेमारी की। पुलिस प्रदीप यादव को गिरफ्तार करने के प्रयास में थी। छापामारी के दौरान पुलिस ने प्रदीप के घर से दो देसी जिंदा बम बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रिंकी देवी को थाने ले आई। पुलिस रविवार को रिंकी को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों की मानें तो नामजद आरोपित संदीप पासवान…

Read More

विधायक सरयू राय ने किया जाहिरा स्थल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

  जमशेदपुर : कल्याण विभाग के मद से क्रियान्वित होने वाली उलीडीह में जाहिरा स्थल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय ने सोमवार को किया। लगभग 24 लाख की लागत से उलीडीह में 2 जाहिरा स्थल का निर्माण होना है। इस दौरान सर्वप्रथम समाज के दिऊरी (पुजारी) राजा बिरूवा के पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद विधायक सरयू राय एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिलान्यास किया। मौके पर ग्राम के हातु मुंडा, कैलाश बिरूवा, समिति के सचिव सामेश्वर मुर्मू, दुर्गा चरण बारी, सुरजू बास्के, गोमया सुंडी, रोशनी…

Read More

विधायक सरयू राय ने 72 लाख की नौ योजनाओं का किया शिलान्यास

  जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार नगर विकास एवं आवास विभाग के मद से लगभग 72 लाख रुपए की लागत से क्रियान्वित होने वाली 9 योजनाओं का शिलान्यास कदमा रामजनम नगर स्थित सामुदायिक भवन में किया। इन योजनाओं में कदमा रामजनम नगर, रोड नंबर 10 में प्रेम कुमार जायसवाल के घर से विजय प्रसाद सिंह के घर तक सड़क का निर्माण, कदमा भाटिया बस्ती मोहन पथ में चौक से लेकर झंडा मैदान तक सड़क का निर्माण, सोनारी परदेशी पाड़ा वीर मंच सामुदायिक भवन के पास म.सं.सी/99…

Read More

साकची अग्रसेन भवन में धूमधाम से मना शाकंभरी माता का 11 वां वार्षिक महोत्सव

  लाया थारी चुनरी कर लो मां स्वीकार. जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु   जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में सोमवार श्री शाकंभरी माता का 11 वां वार्षिक महोत्सव सह सामूहिक मंगलपाठ का भव्य आयोजन धूमधाम से मनाया गया। श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पूजा अर्चना एवं ज्योत प्रज्जवलित से हुआ। यजमान निशा-सुभाष संथालिया, सरिता-विनोद संथालिया, मंजू-विजय संथालिया, प्रीति-नवीन कांवटिया द्वारा संयुक्त रूप से माता की पूजा की गई। जहां चंदन पंडित ने पूजा कराई और सबको रक्षा सूत्र…

Read More

सांसद की अध्यक्षता में हुई दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजन कमेटी की बैठक

  जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजन कमेटी की बैठक सोमवार वेब इंटरनेशनल होटल में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बताते चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन और रांची डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सांसदों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के बीच यह बैठक प्रत्येक 6 माह में संपन्न होती है। वहीं आज सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित सांसदों में वरियतम होने के कारण इस बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होंने प्रत्येक सांसद एवं उनके प्रतिनिधियों को समुचित अवसर देते…

Read More

तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर एसडीएम ने चलाया छापेमारी अभियान

  साकची में 5 दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जप्त, लगाया गया जुर्माना   जमशेदपुर : स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री न हो, इसको लेकर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में सोमवार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान साकची आमबगान स्थित सारदामनी स्कूल और राजस्थान विद्या मंदिर के आस-पास के दुकान व पान गुमटी में औचक छापेमारी की गई। साथ ही पांच दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जप्त करते हुए दुकानदारों से 1000 रूपए जुर्माना भी वसूला गया। जांच…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

  सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हर मुमकिन प्रयास करें – अनन्य मित्तल   जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में सोमवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय समेत संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों की तैयारी, प्री-बोर्ड परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन पर चर्चा भी की…

Read More

टुसू और मकर संक्रांति पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान

  जमशेदपुर : मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के मद्देनजर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूना संग्रह किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन द्वारा सुधा दुध, मेधा दूध, अमूल दूध के अलावा शाही तिलकुट, खस्ता गजक, प्लेन सोहेली और शकरपाला का नमूना रिलायंस फ्रेश बिस्टुपुर, न्यू गणगौर स्वीट एवं न्यू छप्पन भोग, स्टेशन रोड जुगसलाई से संग्रह किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संग्रहित नमूनों के रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा।…

Read More

विकास सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार व बुद्धिनाथ महतो सचिव चुने गए

  बड़कागांव : ज्ञानोदय विकास विद्यालय के प्रांगण में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह समिति के सदस्य रंजीत कुमार की अध्यक्षता में विकास सेवा बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई . सर्वसम्मति से अशोक कुमार को अध्यक्ष, बुद्धिनाथ महतो को पुनःसचिव पद पर चयन किया गया. विकास कुमार को समिति का प्रबंधक बनाया गया. निदेशक पार्षद के रुप में शशि कुमार मेहता, धनुषधारी महतो,प्रवीण कुमार, अश्विनी कुमार,राजु कुमार,ज्ञानी कुमार,राधा देवी,शशि भवानी, शम्भू ठाकुर,मुखिया रंजीत कुमार,पुर्व मुखिया विशुन रजक, देवप्रसाद महतो, राजेन्द्र कुमार…

Read More

पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने भेजा जेल

  बड़कागांव : नापो खुर्द निवासी अजय कुमार साव को पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार साहू जुगरा में रहकर ईट का व्यापार करता था. 28 दिसंबर की रात से उसकी पत्नी किरण देवी लापता हो गई थी. इस संबंध में डाड़ी कला थाना में उसका पति अजय कुमार साहब ने सनहा दर्ज कराया था. 15 दिन बाद 10 जनवरी को जुगरा जंगल में पुलिस को उसका शव मिला था. इसके बाद किरण देवी की मां ने…

Read More

पीएम श्री मध्य विद्यालय में इंडिगो सेवा उत्सव मनाया गया

40 पेंटरों ने मिलकर किया पेंटिंग बड़कागांव : बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में जय हार्डवेयर के तत्वाधान में इंडिगो सेवा उत्सव मनाया गया. इसकी अध्यक्षता देवेंद्र कुमार व दिवाकर नारायण ने संयुक्त रूप से किया. जबकि संचालन रंजीत पांडेय ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडिगो के ब्रांच मैनेजर अनिल श्रीवास्तव विशिष्ट विशिष्ट अतिथि मध्य पंचायत के मुखिया मोतकरीम मुल्लाह खान , पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तारणी प्रसाद एवं शिक्षक चेतलाल राम शामिल हुए. इन अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया. इस…

Read More

टुसू पर्व में मानव बल का वेतन से काट लिया 2000, झारखंड विद्युत श्रमिक संघ ने की ठेका कंपनी को हटाने की मांग 

  जमशेदपुर : झारखंड विद्युत श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने विद्युत आपूर्ति क्षेत्र जमशेदपुर के जीएम अजीत कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर मानगो में कार्यरत मैनपावर ठेका कंपनी जेएमडी और घाटशिला में कार्यरत आईपीजीएस ठेका कंपनी को हटाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जीएम से कहा है कि झारखंड राज्य के महापर्व टुसू में झारखंड बिजली वितरण निगम लि. मानगो सब डिवीजन में कार्यरत मैनपावर ठेका कंपनी जेएमडी द्वारा मानव दिवस कर्मियों (मानव बल) के वेतन से इंश्योरेंस के नाम पर जबरन रंगदारी…

Read More

मंइया सम्मान के लिए महिलाओं ने हेमंत सरकार का अभिनंदन किया

  महिलाओं ने झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान का अभिनंदन किया   चुनाव में हेमंत सोरेन ने जो कहा, वह खटाखट खटाखट पूरा किया: मथुरा प्रसाद महतो   इंडिया गठबंधन की हेमंत सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है: जलेश्वर महतो   मंईंया योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है: मासूम खान   कतरास: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना पर खुशी जाहिर करते हुए छाताबाद वार्ड संख्या-2 की महिलाओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

श्री श्री दुःख हरण बाबा मंदिर भण्डारडीह में प्राण प्रतिष्ठा के साथ कलश यात्रा, मनोरम झांकी भागवत कथा का आयोजन किया गया है 

   16 जनवरी को,श्री राम जन्मभूमि से ज्योत अखंड ज्योत को सोमवार कि संध्या लगभग चार बजे कतरास संकट मोचन मंदिर के पास आने के बाद ग्राम वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा।   कतरास: भंडारीडीह स्थित दुःख हरण बाबा मंदिर के प्रांगण में रविवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर के अध्यछ छोटू पासवान ने बताया की श्री श्री दुःख हरण बाबा मंदिर हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाया गया था जो 50 वर्षों से अधिक समय का पुराना मंदिर था। इस मंदिर को हम सभी ग्राम…

Read More

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यक्रम में बोले जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक

  स्वामी जी के उपदेश मान कर ही भारत स्वावलंबी बना – सरयू राय   – मात्र 39 साल की आयु में स्वामी जी ने सनातन के लिए असाधारण कार्य किये   जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का नाम लेने मात्र से ही एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज भारत स्वावलंबी हुआ है तो स्वामी जी के उपदेशों पर अमल करने के कारण ही ऐसा हो पाया है। दरअसल भारत के विकास के मूल में स्वामी जी का आधार है। उन्होंने…

Read More

मानगो पुलिस ने पांच चोरी के मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार, नगद और गहने बरामद 

  जमशेदपुर : बीते दिनों मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 में स्थित चार घरों में एक साथ चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शाहरुख खान उर्फ इंग्लिश और सैफ अली शामिल है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के नगद 3500 रुपए और गहनों के साथ साथ मोबाइल भी बरामद किए है। वहीं रविवार पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी कुमार शिवाशीष ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। मौके पर डीएसपी वन भोला प्रसाद सिंह और…

Read More

टुसू एवं मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर नदी घाटों की गई साफ- सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का किया छिड़काव

  जमशेदपुर : टुसू एवं मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाटों में स्नान के लिए पहुंचते हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर नगर निकायों द्वारा नदी घाटों की साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान सोनारी दोमुहानी, मानगो पुल, चाणक्यपुरी समेत अन्य घाटों में श्रदालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर चेंजिंग स्थल व डेंजर जोन भी चिन्हित किया गया। लोक आस्था का पर्व होने के कारण स्नान के लिए नदी साफ एवं स्वच्छ…

Read More

धोबो धोबो-लाल लाल से गुंजायमान रहा दोमुहानी

  टुसू पर्व पर तीन दिवसीय मुर्गा पाड़ा का हुआ आयोजन   जमशेदपुर : टुसू पर्व के मद्देनजर सोनारी दोमुहानी में शनिवार से तीन दिवसीय पारंपरिक मुर्गा पाड़ा का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा किया गया। इस दौरान धोबो धोबो-लाल लाल से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पाड़ा में हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से प्रेमी मुर्गा लड़ाने के लिए पहुंचे हुए थे। जहां हजारों रुपए की बाजी भी लग रही थी। साथ ही पाड़ा में हब्बा डब्बा और माचिस खेल समेत अन्य खेलों में भी…

Read More

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर एमजीएम में फल वितरण 

  जमशेदपुर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर शनिवार को झामुमो नेताओं ने साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में फल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी, गायनिक, पीडिया और आर्थो समेत अन्य विभागों में इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों को गुरुजी के जन्मदिन पर फल भेंट किया। मौके पर झामुमो नेता गुरमीत सिंह गिल, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, अजय रजक के अलावा महिला नेत्री समेत अन्य भी मौजूद थे।

Read More

एसडीएम ने जब्त किए अवैध बालू खनिज परिवहन करते 5 वाहन

  आजादनगर से 3 और मानगो से 2 वाहन जब्त, चल रही कारवाई   जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा नियमित छामेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार द्वारा आजादनगर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध परिवहन करते दो 407 वाहन एवं एक ट्रक तथा मानगो थाना क्षेत्र से दो 407 वाहन को जब्त किया गया। जांच के क्रम में चालक बालू का वैध चालान…

Read More

गोलमुरी में एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का हुआ का आयोजन, एसडीएम मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

  993 बेरोजगार अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट एवं कुल 215 उम्मीदवारों का किया गया चयन   जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में शनिवार एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार शमिल हुई। इस दौरान उन्होंने सभी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। मेले में 35 नियोजकों से प्राप्त कुल 3241 रिक्तियों के विरूद्ध अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रामाकृष्णा फोर्जिंग लि., ओमनी ऑटो लि., सुधीशा फाउंड्री,…

Read More

ये श्याम का जादू है सर चढकर बोलेगा. जैसे भजनों के सागर में भक्तों ने लगाए गोते

  मानगो राजस्थान भवन में धूमधाम से मना बाबा श्याम का जागरण   जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में श्याम बाबा का मासिक एकादशी जागरण (संकीर्त्तन) का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने बाबा श्याम का भव्य दरबार भी सजाया था। यजमान पुष्पलता विशाल अग्रवाल और स्वेता-विष्णु अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर ज्योत प्रज्जवलित की। पंडित नाथुराम ने पूजा कराई। धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो के नेतत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम (श्याम प्रेमी) थे। राजस्थान भवन…

Read More

घाटशिला व्यवहार न्यायालय में राज्य स्तरीय विधिक सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

  झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल   जमशेदपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का भव्य आयोजन व्यवहार न्यायालय घाटशिला परिसर में शनिवार आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय प्रशासनिक न्यायाधीश जमशेदपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची उपस्थित रहे। इस दौरान विशिष्ठ अतिथियों में मुख्य रूप से रंजना…

Read More

बिस्टुपुर और कदमा में 30 जरुरतमंदों को दिये गये कंबल

  जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा प्रदत्त 30 कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए। कंबल वितरण का यह कार्यक्रम बिस्टुपुर स्थित श्री श्री वज्रगदा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। यहां आठ जरुरतमंदों को कंबल दिये गये। वहीं शेष 22 कंबल कदमा रानीकुदर एवं आस-पास के क्षेत्रों के विभिन्न आउट हाउसों में रहने वाले लोगों को दिये गये। मौके पर सरदार रणजीत सिंह, राजू शाह, अमन कुमार और सुनील कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।

Read More

सरयू राय को मिला वर्ष 2024 का राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड

  प्रख्यात मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी संजय बांसफोर ने सौंपा अवार्ड   जमशेदपुर : पश्चिमी के विधायक सरयू राय को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं शनिवार बिष्टुपुर स्थित आवास सह कार्यालय में अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर ने उन्हें यह अवार्ड दिया। गौरतलब है कि यह अवार्ड हर साल बहुजन साहित्य अकादमी की तरफ से दिया जाता है। इस अवसर पर अनिल बांसफोर ने बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के आंध्र भवन में…

Read More