पल-पल की जानकारी प्राण प्रतिष्ठा LIVE: अभिजीत मुहूर्त में 84 सेकंड शुभ, आचार्य सत्येंद्र दास बोले- रामभक्तों का सपना पूरा हो रहा

Ayodhya Ram Temple Ram Lalla Pran Patishtha Ceremony: शुभ घड़ी आई, आज घर आएंगे रघुराई…। प्राचीन और स्वर्णिम अयोध्या के अपने राजा राम आज अपने घर आएंगे। 500 सालों के इंतजार का वनवास खत्म होगा। रामभक्तों के लिए इस पवित्र क्षण को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। उनके लिए एक भावुक क्षण है। पूरी नगरी को आध्यात्मक रंग देकर सजाया गया है। सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि का भव्य वादन होगा। 18 राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र 2 घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे।

Live Updates…

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि राम भक्त जो चाहते थे, वह आज पूरा हो रहा है। रामलला विराजमान होते ही सभी कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी।
  • आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने कहा कि यह एक सुखद अनुभव है। हम कई सालों से इसका इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि हर कोई खुश होगा।
  • अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आज मैं उन लाखों कश्मीरी हिंदुओं का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। आज भगवान राम अपने घर लौट रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम भी जल्द लौटेंगे।
  • अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास जाने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन करना बहुत जरूरी है। अयोध्या का माहौल बहुत ही सुंदर है। दिवाली आ गई है, यही असली दिवाली है।
  • source hari bhumi

Related posts