बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ ने विकास सिंह के नेतृत्व में 1100 कांवरियों के साथ निकाली विशाल कांवर यात्रा

 

डीजे के धून पर झूमे कांवरिए, जोरदार आतिशबाजी भी हुई

 

जमशेदपुर : सावन मास के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो स्थित बाबा वैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा संयोजक भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को कदमा बाजार मेन रोड स्थित श्री श्री बजरंग संघ समिति हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ सैकड़ों कांवरिए पैदल यात्रा करते हुए उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल तक पहुंचे। इस दौरान डीजे की भक्ति भाव धून पर कांवरिए थिरकते हुए नजर आए। जिसमें पुरुषों से ज्यादा महिला कांवरियों की संख्या ज्यादा थी। कांवर यात्रा के दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई। साथ ही बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। यह कांवर यात्रा 8 दिनों का है और जो पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके लिए पूर्व में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन भी चल रहा था। जिसके तहत पूरे जमशेदपुर शहर से 1100 कांवरिए ने अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया है। वहीं समाधि स्थल से सभी कांवरिए 18 बस, 9 कार और 20 बाइक पर सवार होकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। वहीं 12 साइकिल भी बसों की छत पर लादे गए। जिससे यात्रा के दौरान बम सभी कांवरियों पर नजर रखेंगे। ताकि कोई भी झुंड से ना बिछड़े। इसी तरह यात्रा के दौरान कांवरियों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ एक एंबुलेंस भी साथ चलेगी। जिससे समय-समय पर सभी की जांच भी की जाएगी। यहां से रवाना होने के बाद कांवरियों का जत्था रात्रि भोजन के लिए सीधे पश्चिम बंगाल पुरुलिया में रुकेगी। जिसके बाद सोमवार की सुबह कांवरियों का जत्था सीधे सुल्तानगंज पहुंचेगा। जहां से सभी कांवरिए गंगा जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए तीसरे सोमवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश टीवा की भजन मंडली कांवरियों को मनमोहक भजनों की प्रस्तुति भी देंगे। यात्रा में विकास सिंह के अलावा भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, विहिप अध्यक्ष अरुण सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, सतवीर सिंह सोमू, बिस्टुपुर काली बांडी मंदिर के महंत, भाजपा नेता शंकर रेड्डी, संजय सिंह, अरविंद महतो, अमित मंडल, सुमित श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, तारक मुखर्जी, संजय मुखी, भीम सिंह, तरुण मछुआ, ललन चौहान, सोनू जाल, कुलविंदर सिंह, चंदन एंथोनी, विनीत दीप, माही सनातन, विहिप मातृशक्ति से पूनम रेड्डी, भाजपा नेत्री रीता मिश्रा, सीमा जयसवाल, सेजल सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कांवरिए शामिल थे।

Related posts