झारखंड वैश्य महिला मोर्चा की चतरा जिला अध्यक्ष बनी प्रीति साहा, दी बधाई

टंडवा: झारखण्ड प्रदेश वैश्य मोर्चा के ओर से टंडवा कुंडी निवासी प्रीति कुमारी साहा को झारखंड वैश्य महिला मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु द्वारा प्रीति साहा को मनोनयन पत्र दिया किया है। वही प्रीति साहा को महिला मोर्चा के चतरा जिला अध्यक्ष बनने पर समाज से सीता राम साव, राजेश साव, भीम साव, गुरुदयाल साव, तिलेश्वर साव, राजेंद्र साव सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है। बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके सामाजिक योगदान, कर्मठता, सहयोग व समाज के प्रति समर्पण भाव को ध्यान में रखते हुए आपको झारखंड वैश्य महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। केन्द्रीय अध्यक्ष ने एक माह के अंदर कमेटी विस्तार करने को कहा है।महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रीति साहा ने कहा संगठन द्वारा जो दायित्व दिया गया है उस पर इ‌मानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगी।

Related posts