अग्नि पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू साथ ही आर्थिक सहयोग की

पाकुड़: सदर प्रखंड के जमशेरपुर पंचायत अंतर्गत पीतांबरा गांव के सफीकुल शेख, दौलत शेख, रफीदा बेबा एवं खालिदा खातून का घर में आज सुबह लगभग 8 बजे आग लग जाने से सभी का घर जल कर बुरी तरह से राख हो गया। आग लग जाने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। खबर मिलते ही भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से मिले एवं उनका हाल-चाल जाना। बाबूधन मुर्मू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान की एवं घटनास्थल से ही पाकुड़ अंचल अधिकारी से बात कर सरकारी लाभ देने का आग्रह किया।

Related posts