बड़कागांव में पंचायत कमेटी गठन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के कांड़तरी पंचायत के ग्राम महूदी में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर झामुमो की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता फूलचंद राम व संचालन रवि महतो ने की. बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. इसका नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक मंडली के संजय कुमार सिंह ने की. झामुमो के कांड़तरी पंचायत के अध्यक्ष रवि महतो ,उपाध्यक्ष विनय महतो, अशोक कुमार राम, जितेंद्र राम, भरत पासवान, सचिव रामवृक्ष राम, संयुक्त सचिव रोहन महतो, आशीष करमाली, पारा महतो, सुरेंद्र महतो, संगठन सचिव रमेश महतो, कोषाध्यक्ष कैलाश राणा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश पासवान, रघु बिरहोर, विनोद बिरहोर, सुरेश बिरहोर, अजहर हुसैन, सौरभ कुमार कांत, सोनू महतो, अहमद राजा, जितेंद्र करमाली, मो इमरान, राजकुमार राणा, मुंशी महतो, सुरेंद्र महतो, कामेश्वर राम, बुधन राम को बनाया गया. प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, महिला रेशमी टुडू, इंद्रदेव राम, मो हुसैन, खेमलाल भुईयां, भोला प्रसाद डांगी, विनय महतो, रोहन महतो, अरुण पासवान, अहमद राजा, राकेश महतो, सत्येंद्र करमाली, मोहम्मद इमरान, मो शब्बीर, मुंशी महतो, सुरेंद्र महतो, राजकुमार राणा, माधो भुईयां, कामेश्वर राम, बुधन राम, दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Related posts