बी सी सी एल प्रबंधन से यूनियन की समस्याओं को लेकर महामंत्री रणविजय सिंह के मौजूदगी में सत्रह सूत्री मांगो पर हुई वार्ता

बाघमारा: बरोरा क्षेत्र वन के मज़दूरों के ज्वलंत समस्यों को लेकर बिहार जनता खान मज़दूर संघ के साथ बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन के साथ वार्ता आयोजित की गयी। यूनियन और प्रबंधन के बीच सत्रह सूत्री मांगों पर सोहार्दयपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई।जिसमे बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह, शिवधारी सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र गोप, रामु साब, महेश कुमार, रत्नेश कुमार, संजय सिंह प्रो टी पी पांडेय, सुरेश राय, विनय शंकर पांडेय, बसंत परमार, विनोद रवानी, मुन्ना सिंह, बृजेश चौबे, भोला दुबे, अनिल भारती, विशाल सिंह, और प्रबंधन की ओर से बरोरा एरिया वन महाप्रबंधक पीयूष किशोर, कार्मिक प्रबंधन संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक ई एन एम अभय नारायण, असैनिक अभियंता दीपक कुमार शामिल हुए।
वार्ता में दामोदा कोलियरी के मृत कर्मी कैलाश हाडी, के आश्रित विष्णु कुमार जल्द नियोजन देने, गर्मी के पूर्ब श्रमिक कालोनियों में पानी की ब्यवस्था करने,बरोरा क्षेत्र संख्या वनं के क्षेत्रीय सलाहकार समिति, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति व कल्याण समिति की बैठकों में संघ के सदस्यों को मनोनीत करने समेत कई अन्य मांगों पर वार्ता हुई।प्रबंधन ने दस दिनों में सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया।

Related posts