बड़कागांव में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को कराया गया छप्पन भोग

 

संजय सागर

 

बड़कागांव :बड़कागांव के राम जानकी मंदिर परिसर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को छप्पन भोग कार्यक्रम संपन्न हुआ. भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई. समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में पुजारी चिंतामणि महतो द्वारा आरती उतारा गया व छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. 7 जुलाई को अहले सुबह भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की दर्शन करने के लिए भक्तों के कपाट खोल दिया जाएगा. 3:00 रथ यात्रा प्रारंभ की जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा से लेकर 15 दिनों तक भगवान अस्वस्थ रहते हैं. इस कारण मंदिर का कपाट बंद रहता है. आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को उनके स्वस्थ हो जाने के उपलक्ष्य में छप्पन प्रकार के व्यंजनों से उनका भोग लगाया जाता है. भोग लगाने के दौरान समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जय हिंद महतो, प्रवक्ता बंधन महतो, पुजारी अरविंद कुमार, कीर्तन महतो,प्रेम कुमार, रविंद्र लाल, हरिनाथ राम, प्रीतम महतो , चेतलाल महतो, बंधन महतो , चंदन जायसवाल , मदन महतो, अंतू महतो, कैलाश महतो, आनंद कुमार महतो, गायत्री देवी समेत समिति के सदस्य गण एवं भक्तगण मौजूद थे.

Related posts