17 से 23 फरवरी तक भुइयांडीह नीति बाग कॉलोनी में भागवत कथा का आयोजन

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री हरि गोविन्द सेवा समिति द्वारा भुइयांडीह स्लैग रोड स्थित नीति बाग कॉलोनी डीएवी स्कूल के पास अष्टम सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक होने जा रहा हैं। साथ ही इसकी तैयारियां भी पुरी कर ली गई हैं। भागवत कथा रोजाना दोपहर 1 से संध्या 4 बजे तक होगा। इस दौरान वैदिक और आस्था चैनल पर इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस संबंध में समिति के नंदजी सिंह और श्रीराम सरोज ने संयुक्त रूप से शुक्रवार प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज (चित्रकूट) कथा का प्रसंग करेंगें। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी पर भागवत पूजन होगा। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर कथा में शामिल होने का अनुरोध भी किया हैं।

Related posts