भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती टंडवा में मनी 

टंडवा: प्रखंड नाई समाज टंडवा केरेडारी इकाई ने भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई ।इस समारोह की अध्यक्षता प्रखंड नाई समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा,संचालन रविन्द्र नाथ ठाकुर ने किया।

अतिथियों द्वारा समारोह की शुरुआत जन नायक कर्पूरी ठाकुर के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि एव दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गाँव पितौंझिया जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है में नाई जाति में हुआ था। 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे। 26 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। जबकि मुख्य अतिथि विधायक किसुन कुमार दास ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर टंडवा टाउन हॉल में 10 लाख की मद से कर्पूरी भवन निर्माण करवा रहे है। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर पांडे, जेएमएम नेता मनोज चन्द्रा,सांसद प्रतिनिधि ईश्वरदयाल पांडेय, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, नाई समाज जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, गाड़ीलौंग मुखिया प्रतिनिधि सुभान अंसारी, भाजपा नेता रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया राजेन्द्र नायक, समाज सेवी सुभाष दास, नईमुद्दीन अंसारी, रामेश्वर मिस्त्री, राहम पंसस विकास पाण्डेय, ब्राह्मण समाज प्रखण्ड अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय, पत्रकार राजेश ठाकुर आदि वक्ताओं नें जन नायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व शिक्षक स्व.आदित्य ठाकुर के जीवन स्मृति पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया । इस अवसर पर नाई समाज के विभिन्न पंचायत के पदाधिकारियो ने अतिथियो को फूल माला व बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह में नाई समाज के लोगो ने 23 जनवरी को जन नायक कर्पूरी ठाकुर के मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा पर पीएम मोदी को आभार प्रकट किया । प्रतिभा के धनी सम्पूर्ण समाज को एक समान रूप से विकास करने वाले कर्पूरी ठाकुर के जीवन आदर्श पर चलने के लिये नाई समाज के लोगो ने प्रतिबद्धता दोहरायी।इस मौके पर सेवा नृवित शिक्षक बासुदेव बसंत, आजसू नेता रंजीत गुप्ता, काग्रेस प्रखंड सचिव गोविंद पांडेय, नाई समाज से अशोक ठाकुर, केदार ठाकुर, रेलवे सेवारत सुरेन्द्र ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, महामंत्री गोविंद ठाकुर, अरविंद ठाकुर पिपरवार, अवध ठाकुर, राजेश ठाकुर, तारा ठाकुर, मनोज उर्फ़ वासुदेव ठाकुर, निरंजन ठाकुर, दीपक, राहुल, महेंद्र, इंद्र, शशि, गणेश ठाकुर, सुबोध ठाकुर, अशोक ठाकुर,नन्दकिशोर ठाकुर समेत सैकड़ो महिला पुरुष उपस्तिथ थे।

Related posts