बड़कागांव : कांडतरी पंचायत व आंगो पंचायत में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम प्रभारी के रूप में शनिवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए. बड़कागाँव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत भवन व आंगो पंचायत भवन में पहुँचकर उपस्थित सैकड़ो पंचायत वासियों को संबोधित किया. विधायक मनीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, लाचार, किसान व महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है. मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, कांडतरी पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, आंगो पंचायत मुखिया नीलम मिंज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, भवानी प्रसाद, इंद्रभूषण, अरुण मालाकर, अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधायक मनीष जायसवाल
