हरली पंचायत में पथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत पैदल भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील

बड़कागांव : बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल के हरली पंचायत में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं एनडीए समर्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा पथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत पैदल भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में भारी से भारी संख्या में क्रम संख्या 2 कमल निशान पर मतदान करने की अपील लोगों से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया कविता देवी, पंसस कौशल्या देवी, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, बिगेश्वर महतो, श्रीकांत निराला, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, महामंत्री सुमन गिरी, नागेश्वर महतो सच्चिदानंद पांडे, राहुल कुमार, सेवंती कुमारी समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related posts