भाजपा उलीडीह एवं मानगो मंडल ने वीर शहीद खुदीराम बोस को किया नमन

 

जमशेदपुर : देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले एक महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बालक खुदीराम बोस के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार भाजपा मानगो एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वाधान में मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। साथ ही उनके जीवन पर चलने की ओर मातृत्व प्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। मौके पर उलीडीह मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, दिलीप सिंह, संतोष उपाध्याय, मनोज तिवारी, संध्या नंदी, रेणु सिन्हा, राजू प्रजापति, अनिमेष सिन्हा, मुन्ना मोहंती, लाल बाबू, अश्विनी सिंह, प्रसन्नजित महायात्रा, स्वपन चौधरी, राकेश प्रसाद, फणीस चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल कुमार, जीतू गुप्ता, शीतल रजक समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts