परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

 

मेदिनीनगर: भाजपा जिला कार्यालय पलामू परिवर्तन यात्रा को लेकर पलामू प्रमंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने किया एवं संचालन महामंत्री विजय ठाकुर ने किया।मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चतरा सांसद श्री सुनील सिंह उपस्थित रहे उन्होंने उन्होंने विस्तार से कार्यक्रम के बारे में बताया एवं परिवर्तन यात्रा के रूट मैप को समझाया।उन्होंने कहा की 21 सितंबर को बंसीधर नगर से पलामू प्रमंडल में यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे।परिवर्तन यात्रा गढ़वा विश्रामपुर हुसैनाबाद छतरपुर पांकी लातेहार मनिका विधानसभा में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी एवं हर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा की जाएगी 28 सितंबर को मेदनीनगर में परिवर्तन यात्रा का समापन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा जी उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के साथ संयोजक श्री जवाहर पासवान जी पलामू सांसद विष्णु दयाल राम विधायक आलोक चौरसिया शशि भूषण मेहता पूर्व सांसद मनोज कुमार गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज सिंह प्रेम सिंह विपिन बिहारी सिंह मुकेश निरंजन सिन्हा हरे कृष्णा सिंह शिवधारी राम ओमप्रकाश तिवारी विनोद सिंह अशोक सिंह अविनाश वर्मा रघुराज पांडे अलख नाथ पांडे मंगल सिंह अवधेश सिंह कैरो उदय शुक्ला ओम प्रकाश केशरी संतोष दुबे अरुण सिंह ईश्वरी पांडे अभिमन्यु तिवारी सोमेश सिंह विजय कुशवाहा शुभम प्रसाद एवं काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment