बड़कागांव एवं हरली में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

 

कार्यकर्ता 50-50 सदस्य बनाएं : रोशन लाल

संजय सागर

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर बड़कागांव पश्चिम मंडल एवं पूर्वी मंडल की बैठक हुई . दोनों बैठकों में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी , विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा एवं उमेश दांगी शामिल हुए.पूर्वीमंडल की बैठक बड़कागांव के हरली पंचायत भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो ने की . जबकि बड़कागांव पश्चिम मंडल के बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में हुई . इसकी अध्यक्षता अवध किशोर यादव ने किया .एवं संचालन महामंत्री नरसिंह प्रसाद, एवं किशोर राणा ने संयुक्त रूप से किया. विधायक रोशन लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 50-50 सदस्य बनने लक्ष्य निर्धारित करें. पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. और मुझे उम्मीद है कि अधिक संख्या में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के नागरिक भाजपा का सदस्य बनेंगे. भाजपा नेता उमेश दांगी ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए हर सक्रिय सदस्य भाजपा के समर्थकों को सदस्य बनाएं. सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र बिहार, जिला महामंत्री रामपति राम ,जय नारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, एवं उपेंद्र सिंह ने बारी-बारी से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का टिप्स दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री रामपति राम, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, डॉक्टर बालेश्वर मुकुट धारी महतो श्रीकांत निराला महतो,उमेश दांगी, पूर्व मुखिया, महेंद्र महतो , ज्ञानेश्वर शर्मा, रामचंद्र महतो ,उपेंद्र कुमार प्रसाद , भीखन महतो, राजू सोनी, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, अवध किशोर कुमार ,बैजनाथ साव ,बालेश्वर कुमार, पूर्व मुखिया कैलाश राणा, महेंद्र महतो, बिगेश्वर महतो ,जागेश्वर तुरी , मगन यादव, योगेश्वर बेदिया ,बेचन साहू, सुमन गिरी, महिला मोर्चा का अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष सेवंती देवी आदि  उपस्थित थे.

Related posts