जोभिया घाटी में भाजपा का कार्यकर्ता बन भोज समारोह

भाजपा विश्व की है सबसे बड़ी अनुशासित पार्टी :जयंत सिन्हा

संजय सागर

बड़कागॉव : प्रखंड के जोभीया घाटी मे भजपा का विधान सभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता व संचालन भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो व केरेडारी के प्रखंड अध्यक्ष कर्मचारी साव ने किया. कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला मंत्री पुष्पा तिर्की के नेतृत्व मे मुखिया मालती देवी समेत सैकड़ो महिलाये भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया. मौक़े पर मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत का सपना पूरा कर रहे हैं. मोदी जी कश्मीर मे 370 धारा हटाया. 500 वर्षो का वनवास पूरा हुआ. अर्थात राम मंदिर बना. हर घरों में गैस चूल्हा, आयुष्मान कार्ड बना. हर घरों का विकास करना हैं. जब हर घर विकसित होगा, तब भारत बिकसित होगा. उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ. यह हमारी जीत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित पार्टी है. पार्टी के हर कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक पार्टी के लिए काम करते हैं. मोदी जी के नेतृत्व मे देश बदला हैं. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला.

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि ब्लॉक मे भर्ष्टाचार चरम पर हैं. हम सभी 22 जनवरी को दीपावली मनाएंगे. आनेवाला लोस चुनाव मे पूर्ण बहुमत से जिताये. रामगढ़ जिला के किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी राजू सावने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनेगी. क्योंकि भाजपा अपनी हर वादे को पूरा कर रही है. सम्मेलन में पुष्पक तिर्की एवं गारसुला के मुखिया मालती देवी के नेतृत्व में जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सांसद जयंत सिन्हा को सोपा गया. पूर्व 20 सूत्री के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक लोकनाथ महतो, बालेश्वर कुमार राजेश गुप्ता, रफीक अंसारी, रामपति राम, टुकेश्वर प्रसाद, महामंत्री इंद्रभूषण राम, बद्रीनारायण सिंह, मनीष पांडेय, शिवशंकर उर्फ़ शिबू, श्रीकांत निराला, रामपति राम, भौमिक चंद्र, जुगनू सिह, नरसिंह प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, लालमणि महतो, मोहन साव, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मंत्री बिनोद महतो, मोहन महतो, सचिदानंद पांडेय, भगीरथ ठाकुर, मनोज प्रभाकर, सत्यजीत विद्या अलंकार, नरेश साव, शिवशंकर उर्फ शिबू, सुरेश महतो, विनय कुमार, बिनोद तुरी, नंदकिशोर मेहता, उदय मेहता, शामिल थे. इसके पूर्व बड़कागांव के करणपुरा कॉलेज में स्मार्ट क्लास को संबोधित किया. सांढ़ पंडरी पोखर का उदघाटन किया.

Related posts