भाजपा खलारी मंडल ने “गांव चलो अभियान“ को लेकर की बैठक

Md Mumtaz

खलारी: “गांव चलो अभियान“ को लेकर बुकबुका पंचायत भवन में गुरूवार को भाजपा खलारी मंडल की बैठक हुई। बैठक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा की अध्यक्षता एवं मंडल के स्थाई प्रभारी सतीश साह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की षुरूआत में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्जन कर उन्हे नमन किया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सतीश साह ने बताया कि “गांव चलो अभियान“ के तहत मंडल के हर बूथ पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को 24 घंटे प्रवास करना है एवम सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को संबंधित बूथ के पन्ना प्रमुखों को पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों को सम्पन्न करवाना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रीतम साहू, फुलेष्वर महतो, सरस्वती देवी, रामसूरत यादव, विकास दूबे, कार्तिक पांडे, अनिल गंझू, कृष्णा चौहान, कुलदीप लोहरा, आनंद सिंह, रतन लाल, सिन्नी समाड, दिलीप पासवान, कमलेश तुरी, संजीत तुरी, सरिता देवी, ममता देवी, नीलू देवी, किरण देवी, रितेश केशरी, नागदेव सिंह, सुबोध रजक, राजू गुप्ता, जफरुद्दीन अंसारी, मिथलेश प्रजापति, प्रदीप ठाकुर, दिनेश्वर सोनी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts