भाजपा का लभ्यार्थी संपर्क अभियान शुरू

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के आसपास के गॉवो में गुरुवार को भाजपाइयों ने लभ्यार्थी सम्पर्क अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर लभ्यार्थियो से संपर्क कर मोदी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई बिकास योजनाओं की जानकारी दी गयी. तथा लभ्यार्थियो से फीडबैक भी लिया गया. मौके पर तमाम लभ्यार्थियो ने कहा कि मोदी जी के माध्यम से कई छोटी बड़ी योजनाओं का लाभ हमसबको प्राप्त हुआ है.
भाजपा नेता आदित्य सोनी के बड़कागाँव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी. तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पश्चिमी बड़कागाँव मंडल में अब पार्टी और मजबूत होगी. मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, लोकसभा विस्तारक दिनेश बाल्मीकि, कार्यक्रम प्रभारी मूलचंद साव, रामपति राम, कार्यक्रम सयोजक मनीष पांडेय, सह सयोजक शिवशंकर मेहता, महामंत्री नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण , सुमन गिरी, बेचन साव, अवधकिशोर यादव, रामचंद्र महतो, अनुज यादव, राजेश कुमार यादव बिजय यादव, मोहन साव, जमुना महतो, लालमणि महतो,बिनोद महतो, सुनीता देवी,मोहमद नोशाद, तिलनाथ साव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related posts