जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव के तैयारी के लिए रविवार कदमा भाटिया बस्ती में एक जोन की बैठक प्रभारी डीएन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम विधानसभा के संयोजक कमल किशोर मंडल, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं महामंत्री अजय झा भी उपस्थित थे। इस दौरान कमल किशोर ने मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी 30 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह भी किया। साथ ही मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी क्षेत्रों में सम्पर्क अभियान चलाकर मोदी जी के चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने का आग्रह भी किया। मौके पर राघव प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, केएन ओझा, तापस सरकार, विक्की यादव, निर्दोष वर्मा, गणेश भुमिज, मनोज कुमार सिंह, सीमा जयसवाल, भरत कर्मकार, खुशी ओझा, पंकज सिंह, मोहन दुबे, रवि पाल, संजय भुमिज, शंकर चक्रवर्ती, बिंदु माधव तिवारी, विनय वर्मा, बलदेव वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो भारी मतों से जीताने का संकल्प ले कार्यकर्ता – राजेश सिंह
