जिला परिषद सदस्य ने बांटा कंबल

गिरिडीह:- जिला परिषद सदस्य गाण्डेय मो. शब्बीर अंसारी ने ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए अपने क्षेत्रवासियों के बीच कंबलों का वितरण किया।

उन्होंने कारोडीह, प्रतापपुर, फुलजोरी, गोविंदपुर, पहरीडीह एवं मोचियाडीह में लोगों के बीच कुल 60 कंबल बांटे।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड काफी बढ़ गया है। बढ़ती हुई ठंड से गरीबों को कुछ राहत मिले इसी उद्देश्य से आज उनके बीच कंबल बांटा गया है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों के बीच जल्द ही कुछ और कंबलों का वितरण किया जाएगा।

Related posts