कतरास: धनबाद जिला के बरटाड पिंक राज होटल में पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्थान द्वारा असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित हुए कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह. संस्थान के सदस्यों ने श्री सिंह का स्वागत अंग वस्त्र एवं बुके देकर किया. श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. श्री सिंह ने कहा पर्यावरण संग्रच्छक श्रम कल्याण के द्वारा हर साल गरीब असहाय एवं जरूरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया जाता है. आगे भी ठंड को देखते हुवे जरूरत लोगो को कंबल दिया जायगा. मौक़े पर काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
हर साल पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्थान द्वारा असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाता हैं -रणविजय सिंह
