कांग्रेस पंचायती राज जिला अध्यक्ष ने किया कंबल वितरण

टंडवा: प्रखंड स्थित गाड़ी लौंग पंचायत में कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान ने बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरत मंदो के बीच कंबल वितरण किया। श्री पासवान ने कहा कि सिमरिया विस में ठंड कि प्रकोप से असहायों को राहत मिल सके इसको देखते हुए लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है। मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हैमुझे सेवा कर बहुत शुकुन मिलता है और आगे भी जरुरत मंदों को सहयोग किया जाएगा ।
मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के टंडवा प्रखंड महासचिव गोविन्द पंडा ,मनोज हलुवाई, कामेश्वर यादव, मोइन अंसारी, बाबुनंदन प्रजापति, पंनालाल पांडेय, बंधु प्रजापति, मंजू देवी, गीता देवी, रंजीता देवी, प्रभा देवी, गायत्री देवी, तेजो प्रजापति, काजल देवी, अहिल्या देवी, सरोज देवी, समेत सैकड़ों महिला-पुरूष समेत कई असहाय महिला पुरुष शामिल हुए।

Related posts