प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कांके मतदान केंद्र का निरिक्षण किया

Md Mumtaz

खलारी:  खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 65 कांके एवं खलारी अंचल अधिकारी के द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 (आम) को मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल के लिए बनाए गए क्लस्टर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरानीराय का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। साथ ही मतदान केंद्र संख्या 56, 57 राजकीयकृत मध्य विद्यालय पुरनीराय ,मतदान केंद्र संख्या 58 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डून्डु , मतदान केंद्र संख्या 59,60 राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बमने का निरीक्षण किया गया।सभी विद्यालयों में आवश्यक बुनियादी सुविधा यथा रैंप,बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि का भी निरीक्षण किया गया।इसके पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ चुनाव से संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।सभी सेक्टर पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधा, रूट प्लान, मतदाता जागरूकता समूह , वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधा, पोस्टल बैलट, इत्यादि विषयों पर समीक्षा किया गया।

Related posts