बिरसानगर पुलिस ने जानलेवा हमले में महिला समेत दो आरोपी को भेजा जेल 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत संडे मार्केट के निकट मंगलवार की रात्रि गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राहुल नायक उर्फ पांडा, श्रुति नायक और युवराज दास शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है। वहीं मामले में थाना प्रभारी नेमधारी सिंह ने बताया कि श्रुति और अभिषेक पूर्व में प्रेम प्रसंग में थे। मगर श्रुति की शादी राहुल से हो गई। बावजूद इसके अभिषेक फोन पर उससे बात करता था। कई बार उसने फोन करने से मना भी किया। मगर वह परेशान करता रहा। वहीं घटना की रात्रि श्रुति ने उसे फोन कर बुलाया। जहां श्रुति, राहुल और उसका साथी युवराज पहले से ही मौजूद थे। इस तरह सभी ने मिलकर अभिषेक पर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां वह अभिषेक इलाजरत है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपी को शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts