चहारदीवारी के अभाव में बनी रहती है अप्रिय घटनाओं की संभावनाएं

मुख्य मार्ग के ठीक बगल में संचालित विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से ख़तरे में 166 मासूम

गिरिडीह:- बिरनी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पडरमनियां के ग्राम बासोडीह में मुख्य मार्ग के ठीक बगल में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अध्ययनरत कुल 166 बच्चे जोखिम उठाकर प्रत्येक दिन विद्यालय में आवागमन करते हैं। यह विद्यालय मेन रोड के ठीक बगल में संचालित है। इस रास्ते से होकर निरंतर छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन होता रहता है। अगर ये कहा जाए कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के ऊपर निरंतर किसी अप्रिय घटना के घटित होने का ख़तरा मंडराता रहता है तो यह ग़लत नहीं होगा।

प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग के ठीक बगल में विद्यालय का संचालन करने से सदैव भय का वातावरण बना रहता है। छुट्टी के समय तो शिक्षकों की सहायता से बच्चे रोड क्रॉस करते हैं लेकिन स्कूल आते समय चुंकि बच्चे एक साथ नहीं आते हैं जिसके कारण डर या भय लगा रहता है। कहा कि इस समस्या से स्थानीय मुखिया एवं विभाग को अवगत कराते हुए उनसे समाधान का प्रयास करने का आग्रह किया गया है।

कहा कि विद्यालय का चहारदीवारी हो जाने से यहां पर भयमुक्त वातावरण में पठन-पाठन की क्रिया होती साथ ही बच्चे भी निर्भिक होकर खेलकूद या अन्य क्रियाकलाप कर पाते।

Related posts