बड़कागांव के बुढ़वा महादेव में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

 

संजय सागर

 

बड़कागाँव : बड़कागांव बुढ़वा महादेव परिसर में कांवर के साथ झांकी प्रदर्शन करने वाले एवं अनुशासन बनाए रखने वाले सदस्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्रावणी मेला पूजा समिति गुरु चट्टी एवं बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति द्वारा आयोजित की गई.

प्रथम पुरस्कार अवतार क्लब कांवरिया संघ बड़कागांव डेली मार्केट, द्वितीय पुरस्कार संगम युवा कांवरिया संघ बसरिया मोहल्ला , तृतीय पुरस्कार शक्ति युवा क्लब बरगद मोहल्ला, उत्कृष्ट पुरस्कार नवयुवक कांवरिया संघ साढ़, नवयुवक कांवरिया संघ खैरातरी को अनुशासन का पुरस्कार, महाकाल युवा कांवरिया संघ सूर्य मंदिर को संतावना पुरस्कार मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा दिया गया. सांसद मनीष जैसवाल ने कहा कि धर्म के साथ लोगों के अंदर कला की प्रतिभा निकली है बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा रहता है कि क्षेत्र के युवाओं में छुपी कला को निखारना. यही कारण है कि हम सब प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम करते रहते हैं. मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मध्य जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पश्चिमी , प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, डॉ बालेश्वर महतो, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, श्रावणी मेला पूजा समिति के अध्यक्ष झमन प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, बिंदेश्वरी उर्फ बिंदु दांगी, बिगल किशोर महतो,बुढ़वा महादेव सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश महतो, सरजू महतो, रघुनंदन, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, शिवशंकर उर्फ शिबू मेहता, उदय मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार, नंदकिशोर मेहता समेत लाखों लोग उपस्थित थे.

Related posts