कारगिल विजय दिवस पर एयर चीफ मार्शल का होगा शहर आगमन 

 

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह, वीर चक्र विशिष्ट सेवा मेडल का रविवार को जमशेदपुर शहर में आगमन होने वाला है। वहीं परिषद द्वारा आयोजित होने वाले कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए उनका लौहनगरी में आगमन हो रहा है। एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल रहे थे। 1971 के भारत पाक युद्ध के दौरान पूर्वी पाकिस्तान के युद्ध क्षेत्र में अपने लड़ाकू विमान द्वारा भारी बम वर्षा और दुश्मन के महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकानों को नेस्तोनाबुत करने में उन्होंने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए अपने मिशन को पूरा किया था। इस युद्ध में उनका यह योगदान सैन्य इतिहास में परम विशिष्ट रहा और भारतीय सेना द्वारा उन्हें वीर चक्र से सम्मानित भी किया गया। एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह के शहर आगमन पर परिषद के सभी पूर्व सैनिकों में अत्यंत हर्ष है। साथ ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर होने वाले रजत जयंती समारोह में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान की तैयारी भी की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य बदलती सामाजिक एवं सामरिक परिस्थितियों में आज के युवा वर्ग को राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना का संचार करना एवं संगठन के जिला स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष चर्चा करना है।

Related posts