सार्वजनिक दुर्गा मंडप भरकट्टा की ढलाई 24 सितम्बर को

  • लगभग 400 साल पुराना इतिहास है मंदिर का
  • ढलाई में आस-पास के गांव के लोग कर रहे हैं बढ़-चढ़कर सहयोग

गिरिडीह: सार्वजनिक दुर्गा मंडप भरकट्टा के छत की ढलाई आगामी 24 सितम्बर को होगा। मंडप को भव्य रूप से बनाया जा रहा है। मंडम के छत की ढलाई में तुलसीटांड़ और इसके आस-पास के विभिन्न गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं साथ ही यथासंभव सहयोग भी कर रहे हैं। सभी के सहयोग से आगामी 24 सितम्बर को सार्वजनिक दुर्गा मंडप भरकट्टा के छत की ढलाई किया जाएगा जिसकी तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है। उक्त जानकारी तुलसीटांड़ मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार नारायण सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि इस दुर्गा मंडप का इतिहास लगभग 400 वर्ष पुराना है। लगभग 200 साल पहले राजा ठाकुर तुलसी नारायण सिंह ने यहां पर विधिवत पूजा अर्चना आरंभ की थी। उन्होंने बताया कि वैसे तो यहां पर वर्ष भर पूजा अर्चना होती रहती है लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान यहां पर होने वाले पूजा अर्चना का अपना एक विशेष महत्व है। उन्होंने आगे कहा कि मंडप के छत की ढलाई को लेकर यहां के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ढलाई के बाद यह मंदिर परिसर और भी अधिक सुंदर एवं भव्य हो जाएगा।

Related posts