मंत्री को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि धर्मराव अत्राम को धमकी मिलने के बाद उनके और उनके परिवार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। अत्राम राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री हैं। गढ़चिरौली जिले के सूरजगढ़ में चल रहे लौह परियोजना को लेकर नक्सलियों में नाराजगी है। इसी वजह सोमवार को नक्सलियों ने गट्टा इलाके में पर्चा गिराकर धर्मराव अत्राम, उनके भाई और दामाद को…

Read More

पाकुड़ : पति ने पेचकस से गोद कर की पत्नी की बेरहमी से हत्या

पाकुड़:  पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव स्थित बागानटोला में एक विवाहिता महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।मृतक महिला सुंदरी वीवी उम्र 19 वर्ष की शादी थाना क्षेत्र के ही ऑटोगोली गांव में दो माह पूर्व कबीरुल शेख पिता जामु शेख उम्र 22 वर्ष के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। आरोपी सह पति कबीरुल अपने पत्नी सुंदरी के साथ पिछले 10 दोनों से अपने ससुर एन्दादुल शेख के घर चेंगाडांगा में रह रहा था। घटना को मंगलवार करीब सुबह…

Read More

सिदगोड़ा पुलिस ने चोरी के आरोप में 7 आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 एयर कंडीशन बरामद

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम ने चोरी के आरोप में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सिदगोड़ा बागुनहातु रोड नंबर 6 शंकर मुंडा के घर में किराएदार दिलीप कालिंदी, बागुनहातु श रोड नंबर 4 मनसा मंदिर के पास रहने वाला शिबू दास, सीतारामडेरा भालुबासा रोड नंबर 5 शीतला मंदिर के पास रहने वाला अरुण कुमार, सिदगोड़ा बागुनहातु क्रॉस रोड नंबर 5 राजकुमार कालिंदी के घर में भागीदार केशव कालिंदी, गालुडीह बोड़ा कुर्सी सालबनी विवेकानंद कॉलेज के पास रहने वाला मनोज धल उर्फ मोना, उलीडीह डिमना संकोसाई रोड…

Read More

सिदगोड़ा में छापेमारी के दौरान तस्कर हुआ फरार, विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांजा बरामद

जमशेदपुर : बीते 18 सितंबर की सुबह लगभग 8:30 बजे सिदगोड़ा थाना अंतर्गत लिट्टी चौक के पास स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में गांजा खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद डीएसपी वन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांजा खरीदने वाले दुकानदार सिदगोड़ा भुइयांडीह ग्वाला बस्ती साहू लाइन निवासी मकेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तस्कर सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती प्रेमचंद पथ निवासी अनिल सिंह फरार होने में सफल रहा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…

Read More

गिरिडीह: पूजा के लिए मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों की तालाब में डूब कर मौत

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के बुढ़वाआहर तालाब में मंगलवार सुबह कर्मा पूजा के मिट्टी लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान डूबने से बची एक अन्य बच्ची की हालत काफी गंभीर है। बताया जाता है कि हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में गई हुई थी। इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार बच्चियों…

Read More

रांची के जसलोक अस्पताल के संचालक ने की फायरिंग

रांची: रातू थाना क्षेत्र स्थित जसलोक अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र ने सोमवार देर रात अचानक रिंग रोड स्थित अपने नए निर्माणाधीन अस्पताल के समीप फ़ायरिंग कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है की डॉक्टर नशे की हालत में था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की डॉक्टर नशे में था नहीं। डॉक्टर फायरिंग कर बवाल कर रहा था। पुलिस ने डॉक्टर का पिस्टल ज़ब्त कर लिया है। डॉक्टर का मेडिकल कराने के बाद उसे थाना में रखा गया है।…

Read More

8 वर्षीय अब्दुस की अपहरण के बाद कर दी गयी हत्या

कोडरमा:  कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद से गायब हुए 8 वर्षीय अब्दुस की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को एक सुनसान घर से बरामद किया गया। कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद निवासी पत्रकार आफताब आलम के भांजा 8 वर्ष के अब्दुस समद उर्फ अलसमद (पिता मोहम्मद रिजवान) की जघन्य हत्या में शामिल अपराधियों की अबतक पहचान नहीं हो पायी है हांलाकि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, पर अबतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। पूरे कोडरमा में…

Read More

विधायक आवास पर हवलदार के साथ मारपीट, एक गिरफ्तार

Assault with constable at MLA’s residence, one arrested कोडरमा:  स्थानीय विधायक और राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के कोडरमा स्थित आवास पर तैनात हवलदार के साथ सोमवार की सुबह मारपीट की गई। इस संबंध में कोडरमा थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में हवलदार अवध किशोर दांगी ने बताया है कि सोमवार की सुबह 7 बजे वह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच तीन युवक विकास कुमार (जहानाबाद), करण कुमार (रजौली) और सत्येंद्र कुमार (जलवाबाद) घूमते हुए आवास के पास…

Read More

साकची पुलिस ने छिनतई मामले में दो आरोपी को किया गिरफ्तार, नगद, मोबाइल व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : बीते 17 सितंबर लगभग 1 बजे साकची थाना अंतर्गत मेन रोड मनोकामना मंदिर के पास बुलेट सवार दो आरोपियों ने परिजनों के साथ साकची बाजार करने आई गोलमुरी केबुल टाउन निवासी महिला गुड़िया कुमारी के हाथ से पर्स की छिनतई कर ली थी। इस दौरान गिरने से महिला चोटिल भी हो गई थी। वहीं घटना के बाद परिजनों के साथ महिला ने थाने में पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत भी की थी। जिसपर थाने में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी…

Read More

वज्रपात की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत

पटना : राज्य में रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में मनीष कुमार (12), प्रिंस कुमार (16), रोहित कुमार (15), सिधेश्वर यादव (55), हरेंद्र सिंह (30) और युगल राम (60) शामिल हैं। तीन लोग बलेंद्र यादव, जीरामणि देवी और मुसाफिर राम घायल हैं। वज्रपात की पहली घटना रफीगंज थाना क्षेत्र शारदा बिगहा गांव में हुई। जहां वज्रपात की चपेट में आकर पिंटू यादव के बेटे मनीष कुमार (12) की मौत हो गई। मनीष खेत की…

Read More

सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस

Khunti : जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के छाता नदी के पास सड़क किनारे सहायक पुलिस कर्मी का शव पड़ा मिला है. मृतक की पहचान बरकुली पतरा टोली निवासी सहायक पुलिस कर्मी अंशु ओस्कर हेंब्रम के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुटी हुई है. बता दें कि अंशु खूंटी जिला बल में सहायक पुलिस था. वह तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की सरकारी गाड़ी चलाता था. आशंका जताई जा रही है कि शनिवार देर…

Read More

विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

बार्सिलोस (ब्राजील): ब्राजील में बड़ा विमान हादसा सामने आया है, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की जान चली गई। शनिवार को राजधानी मनौस से 400 किमी दूर बार्सिलोस में हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतकों में कुछ अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। विमान में 12 यात्रियों के साथ चालक दल के दो सदस्य सवार थे। मनौस एयरोटैक्सी एयरलाइंस ने बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More

गिरिडीह : एएसआई विजयकांत यादव सस्पेंड, रुपये लेते वीडियो हुआ था वायरल

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विजयकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों विजयकांत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेंगाबाद थाना परिसर के स्वागत कक्ष में पुलिस वर्दी में बैठा हुआ है और किसी व्यक्ति से पैसे ले रहा है। वह व्यक्ति उक्त पुलिस अधिकारी के बगल में बैठा हुआ है, जो काले बैग से निकाल कर पैसे दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही एसपी दीपक शर्मा ने एक्शन लिया और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विजयकांत…

Read More

थानाधिकारी बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर:  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धौलपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना लखनपुर जिला भरतपुर के थानाधिकारी को परिवादी से बीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की धौलपुर तीन को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में मदद करने एवं रुपये वापस दिलवाने की एवज में थानाधिकारी रामवतार बैरवा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी धौलपुर टीम के उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र सिंह…

Read More

पलामू : धौंस जमाने के आरोप में पांच यूट्यूबर गिरफ्तार

पलामू : विश्रामपुर थाना में कथित पत्रकार यूट्यूबर को धौंस जमाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। विश्रामपुर के डीएसपी सुरजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर शाम विश्रामपुर क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस क्रम में कई वाहन पकड़े गए। एक बाइक और कार में टक्कर भी हुई थी। गाड़ियों को जब्त कर थाना में रखा गया था। गाड़ियों को बिना फाइन और कागजात दिखाए छुड़ाने के लिए कुछ तथाकथित पत्रकार पहुंचे थे। पहले उन्होंने गाड़ियों को छोड़ने…

Read More

स्कूटी चोरी कर महिला का छिना मोबाइल, 5 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

पॉपजमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क से बीते शुक्रवार की सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच सफेद रंग की स्कूटी संख्या जेएच 05 बीयू – 8638 की चोरी अज्ञात के द्वारा कर ली गई। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने महज 5 घंटे के अंदर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। जिसमें बिरसानगर जोन नंबर 6 गीतांजलि अपार्टमेंट के पास रहने वाला ऋषि दलाई और जोन नंबर 5 पाल चौक के पास रहने वाला गौरव मुखी शामिल…

Read More

बागबेड़ा पुलिस ने छिनतई में दो आरोपी को किया गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस और सोने के चेन का टुकड़ा बरामद

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाने की पुलिस ने क्षेत्र में हुए छिनतई के मामले में दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जिसमें बागबेड़ा रामनगर निवासी दुबराज किस्कू और लाल बिल्डिंग पानी टंकी के पास रहने वाला सुखलाल मुंडा उर्फ पोपो मुंडा शामिल है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो जिंदा कारतूस और सोने के चेन का टुकड़ा भी बरामद किया है। मामले का खुलासा शनिवार वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया। इस दौरान ग्रामीण एसपी ने बताया कि बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी मनोरमा देवी और परसुडीह…

Read More

परिवार के चार लोगों की हत्या

काठमांडू : नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार रात विमानस्थल के पास तीनकुने चौक पर एक लकड़ी मिल (दिव्य सॉ मिल) में परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। इसके बाद इस सामूहिक हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक व्यक्ति ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। काठमांडू के एसएसपी दिनेश राज मैनाली ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मिल का सिक्योरिटी गार्ड कुमार भुजेल, उसकी पत्नी अम्बिका भुजेल, कुमार की मां 76…

Read More

नदी में आटो सहित बहे चार लोग, स्कूल गए सात बच्चे देर रात नहीं लौटे घर

बैतूल : राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को सुबह से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान बैतूल जिले में दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम मुआरिया में शाम करीब पांच बजे एक ऑटो रिक्शा भैसही नदी के तेज बहाव में बह गया। इस दौरान उसमें चार लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल पाया। स्थानीय पुलिस और…

Read More

पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,केस दर्ज

राजगढ़ : कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम ललोती मायके में पिछले एक साल से अलग रह रही 23 वर्षीय महिला ने पति पर जान से मारने की धमकी देते हुए बिना मर्जी के गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम ललोती थाना कुरावर निवासी 23 वर्षीय महिला ने बताया कि 13 सितम्बर की रात को पति ईसराइल पुत्र इब्राहिम खान निवासी गालबी थाना कालापीपल मायके ग्राम ललोती पहुंचा, जो…

Read More

तमाड़ : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक घायल

तमाड़ : थाना क्षेत्र के रांची- टाटा मार्ग एनएच 33 रड़गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान कोकाडीह के चाकुड़िया निवासी विषम मुंडा और फुलचंद स्वांसी के रूप में की गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोनो युवक रंगामाटी से तमाड़ की तरफ अपने स्पेलेंडर बाइक से आ रहे थे। वही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया। जिससे दोनो बीच सड़क पर जा गिरे। जहां दोनो…

Read More

उत्पाद विभाग ने सिदगोड़ा बाबूडीह में मीनी शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बरामद

जमशेदपुर : जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रवानी के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह कोंदा भट्टा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद किया है। जिसमें ब्लैकहॉर्स, स्टर्लिंग रिजर्व बी 7, मैकडॉवेल नंबर 1, रॉयल स्टैग व्हिस्की समेत अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। टीम ने कुल 536 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। इसके अलावे विभिन्न ब्रांड के…

Read More

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सेवा आश्रम निवासी 35 वर्षीय युवक भोलानाथ राव ने बीते बुधवार की दोपहर घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी एतवारी राव चिखने चिल्लाने लगी। इस दौरान अन्य महिलाओं की मदद से पत्नी ने पति को फंदे से उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया। वहीं बुधवार पुलिस ने शव का…

Read More

नशेड़ियों ने मजदूर को मारपीट कर छीने 300 रुपए, एमजीएम में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत भालुबासा कुम्हार पाड़ा शिव मंदिर के पास बैठे नशेड़ियों ने बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे भुइंयाडीह लकड़ी टाल निवासी 68 वर्षीय मजदूर मन्नु राम को मारपीट कर रुपए छीन लिये। वहीं घटना को अंजाम देकर सभी नशेड़ी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद मन्नु राम को घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए देखकर स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी विभाग में उनका इलाज चल रहा है। घटना में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। मामले…

Read More

हजारीबाग में जंगल से मिला पंचायत सदस्य का शव

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाट जंगल से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मोहन महतो के परिजनों का कहना है कि 13 सितम्बर की शाम वह मुर्गी फार्म गया था। इसी दौरान…

Read More