प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया। उन्होंने इसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण कर की। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 10ः45 बजे बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे और पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यावरणमंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है कि लोग इस अभियान से जुड़ें और…

Read More

मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में दो अनाथ बहनों पर जुल्म, उंगलियां जला दी गईं

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तुलंबा इलाके से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में दो अनाथ बहनों पर जुल्म ढाया गया। इसके बाद उनकी उंगलियां जला दी गईं। यह खुलासा पाकिस्तान के समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने किया है। यह रिपोर्ट सोमवार को प्रसारित की गई है। पीड़ित लड़कियों की मां ने आरोप लगाया कि मुदस्सिर और मकसूद नाम के व्यक्तियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी बेटियों पर अत्याचार किया। लड़कियों को एक तंबू में ले…

Read More

अमित शाह ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में किया रोड शो

रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तक रोड शो किया। उनका ये रोड शो डेढ़ किलोमीटर लंबा था। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए प्रचार किया। उनकी गाड़ी पर संजय सेठ भी साथ में थे। चुटिया मुख्य सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए जुटी थी।चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात थे। अमित शाह संजय सेठ को समर्थन के लिए अपील कर रहे…

Read More

ग्लोबल वार्मिंग, संभलने की वार्निंग

उमाशंकर पाण्डेय मनुष्य का जल-जंगल-जमीन से रिश्ता आदिकाल से है। बिना इनके जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज सबसे बड़ा संकट ग्लोबल वार्मिंग का है। इससे सारी दुनिया चिंतित है। ग्लोबल वार्मिंग ने कई तरह की दुश्वारियां पैदा की हैं। पृथ्वी का तापमान बढ़ने (ग्लोबल वार्मिंग) और उसकी वजह से होने वाला जलवायु परिवर्तन आज प्रकृति की तबाही की सबसे महत्वपूर्ण कारक है। पृथ्वी के औसत तापमान में बढ़ोतरी या ग्लोबल वार्मिंग मुख्यतः कार्बन उत्सर्जन की तेजी से बढ़ती दर और कम होते जंगलों का परिणाम है। उत्तर…

Read More

22 अप्रैल, विश्व पृथ्वी दिवस

उद्देश्य: पर्यावरण सुरक्षा के बारे लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाना इतिहास: 1969 मे सेन फ्रांसिस्को मे यूनेस्को की सभा मे जान मेकानल ने पृथ्वी पर शाँति बनाए रखने का प्रस्ताव रखा। पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस, 1970 मे मनाया गया । जिसमे लगभग 2000 लोग शामिल थे। अब दुनिया मे 192 देश इसे मनाते है। जान मेकानल ने पृथ्वी दिवस का एक झंडा भी तैयार किया है , जिसे पृथ्वी दिवस झण्ड़ा कहा गया। ‘अर्थ’ शब्द 8 वीं सदी के एंग्लो सेक्शन वर्ड ‘एर्डा’ से आया, जिसका अर्थ है ‘…

Read More

दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ दिल्ली एयरपोर्ट

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली एयरपोर्ट 2023 के लिए दुनिया के सबसे 10 व्यस्ततम हवाई अड्डों की सूची में शामिल हुआ है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड की ओर से सोमवार को जारी सूची के मुताबिक राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दसवें पायदान पर है। सूची में अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे ऊपर है जबकि दुबई और डलास हवाई अड्डे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची…

Read More

पाकिस्तान के खैबर जिले में ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को गिराया गया

पेशावर : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया है। मंदिर को गिराने के बाद वहां वाणिज्यिक परिसर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर 1947 से इसके मूल निवासियों के भारत चले जाने के बाद से बंद था। खैबर जिले के सीमावर्ती शहर लैंडी कोटाल बाजार में ‘खैबर मंदिर’ था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा था। इस स्थान पर निर्माण करीब 10-15 दिन पहले शुरू हुआ। विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने या तो हिंदू…

Read More

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की तलाशी में आठ किग्रा सोना बरामद, 11 गिरफ्तार, इनमें दो विदेशी नागरिक

मुंबई: सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात यात्रियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान छुपाकर रखा गया 4.69 करोड़ रुपये का आठ किलोग्राम सोना बरामद हुआ। विभाग ने आरोपित 11 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किए आरोपितों ने यह सोना रैकेट की मोम, रेडियम प्लेटेड तार, बकल, वॉशर के आकार की अंगूठियों में छुपाकर रखा था। इसके अलावा सोमवार को अलग-अलग अभियान में कुल 6.11 किलोग्राम सोना, 20,000 डॉलर और मोबाइल फोन जब्त…

Read More

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, मां दुर्गा के आराधना पर्व नवरात्रि पर कोई प्रभाव नहीं

नई दिल्ली: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। इसे बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्ष बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल…

Read More

विश्व स्वास्थ्य दिवस, 07 अप्रैल, पहला सुख-निरोगी काया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बैनर तले प्रतिवर्ष 07 अप्रैल को एक खास थीम के साथ ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य को लेकर विश्व में प्रत्येक व्यक्ति को बीमारियों के प्रति जागरूक करना, लोगों के स्वास्थ्य स्तर को सुधारना और हर व्यक्ति को इलाज की अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही है। पूरी दुनिया इस साल ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ विषय के साथ 74वां विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। यदि पिछले कुछ वर्षों की स्वास्थ्य दिवस की थीम पर…

Read More

मॉस्को में आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली

मॉस्को: कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने समाचार एजेंसी अमाक में बयान जारी कर कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास समाचार…

Read More

भूटान में भारत की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन

थिम्पू: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है। भूटान में चारों ओर भारत की धूम है। लोग भारत-भूटान के मध्य मजबूत हो रहे रिश्तों से बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है। कल (शुक्रवार) यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान पाने…

Read More

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई…

Read More

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि…

Read More

अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा 25 मार्च से, शिकागो से आगाज, हनुमान जयंती पर होगा समापन

वाशिंगटन: विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के नेतृत्व में शिकागो से 25 मार्च को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 60 दिन में 8,000 से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि…

Read More

उत्तरी गाजा में मदद की प्रतीक्षा में खड़े लोगों पर इजराइल का हमला, 20 की मौत

गाजा पट्टी : इजराइल-हमास युद्ध की लपटें दिन गुजरने के साथ और ऊंची हो गई हैं। मानवीय सहायता की प्रतीक्षा कर रहे लोगों पर हमले के बाद उत्तरी गाजा शहर में कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए। अल जजीरा समाचार चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को “एक नया, पूर्व नियोजित नरसंहार” कहा है। अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने “चरमपंथी” सरकार और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “शांति में बाधा” बताते हुए इजराइल में नए…

Read More

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, फिर से राष्ट्रपति बना तो कैपिटल हिल दंगों के ‘बंधकों’ को करूंगा आजाद

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वो एक बार फिर राष्ट्रपति बनते है तो वह पद संभालने के पहले दिन ही कैपिटल हिल दंगों के मामले में जेल में बंद लोगों को रिहा कर देंगे। कैपिटल हिल दंगों के आरोपितों को बंधक करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद दक्षिणी सीमा को बंद करना भी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है। ट्रंप ने सोमवार देररात इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा…

Read More

इस साल का 366वां दिन आज, चार साल के इंतजार के बाद आया यह दिन

भोपाल : आज (गुरुवार ) वह तारीख है जो साल 2024 को 366 दिन का बना रही है। तीन साल तक 365 दिन के एक साल को बिताने के बाद चौथे साल यह 29 फरवरी के साथ 366 दिन का आया है। 29 फरवरी का दिन चार साल के इंतजार के बाद आया है। इस संबंध में भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इसे लीप ईयर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करते हुये 365 दिन…

Read More

10 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मृत्यु डॉक्टरों ने बताये 10 कारण..

संवाददाता: बच्चों के जन्म लेते ही हर माता पिता को एक उम्मीद होता है कि उसका बच्चा अपने समाज या रिश्तेदारी के बच्चों से हर चीज में अव्वल आए। और इसी अव्वल दिखाने के चक्कर में हर माता पिता अपने बच्चों को बड़े स्कूल में दाखिला करवा देते है। साथ ही दो चार ट्यूशन, डांस क्लास, गिटार, म्यूजिक, कंप्यूटर क्लास आदि देकर पूरा दिन व्यस्त रखते हैं और हर बच्‍चे से यही उम्‍मीद की जाती है कि वो पढ़ाई में अच्‍छा परफॉर्म करे क्‍योंकि सोसायटी में बच्‍चों की पढ़ाई को…

Read More

अबू धाबी में ‘बी.ए.पी.एस.हिन्दू मंदिर उद्घाटन समारोह में सनातन संस्था के संतों की वंदनीय उपस्थिति

इस्लामिक देश में हिन्दू मंदिर का निर्माण होना, वैश्विक हिन्दू राष्ट्र निर्माण का शंखनाद है ! श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी, सनातन संस्था कतरास: कुछ दिन पूर्व ही भारत में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ एवं रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा का भव्य समारोह अखिल विश्व ने अनुभव किया । अब यु.ए.ई. जैसे इस्लामिक देश में भी बी.ए.पी.एस. हिन्दू मंदिर का निर्माण हुआ है । यह एक प्रकार से वैश्विक हिन्दू राष्ट्र के निर्माण का शंखनाद हैै, ऐसा प्रतिपादन श्रीसत्‌शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी ने किया । अबू धाबी…

Read More

आ गई वो पावन घड़ी, प्रधानमंत्री मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिन्दू मंदिर विश्व को समर्पित करेंगे

अबूधाबी: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात में है। प्रधानमंत्री मोदी आज (बुधवार) अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर विश्व को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह भारत मार्ट का शुभारंभ भी करेंगे। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उन्होंने बीएपीएस मंदिर के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई। दोनों पक्ष यह मानते हैं कि इस मंदिर…

Read More

एटीएस ने 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

मुंबई: एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड (एटीएस ) टीम ने मुंबई में तीन अलग-अलग जगहों से अवैध तरीके से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार एटीएस टीम को मुंबई में विभिन्न इलाकों में छिप कर बांग्लादेशियों के रहने की जानकारी मिली थी। एटीएस की टीम ने मुंबई पुलिस के साथ शनिवार रात वाडीबंदर के बीपीटी रोड पर से 36 वर्षीय महिला अमीना शेख को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ने रविवार को अन्य पांच बांग्लादेशी नागरिकों…

Read More

बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर से रिहा किए गए 8 पूर्व भारतीय नौ सैनिक, 7 स्वदेश लौटे, भारत ने किया फैसले का स्वागत

नई दिल्ली: भारत को एकबार फिर बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। कतर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौ सैनिकों को रिहा कर दिया गया है जिनमें से सात नौ सैनिक वापस लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। ये आठों पूर्व नौसैनिक जासूसी के आरोप में कतर की जेल में बंद थे। अदालत ने इन्हें मौत की सजा सुनाई थी। जिसके बाद भारत के लिए इनकी रिहाई बड़ी चुनौती बनी हुई थी। भारत के अनुरोध पर…

Read More

दो करोड़ के नकली नेपाली नोट के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी फरार

काठमांडू: पुलिस ने सोमवार सुबह 2 करोड़ के फर्जी नेपाली नोट के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। उसका सहयोगी फरार हो गया। भारतीय नम्बर प्लेट वाली गाड़ी में रख कर फर्जी नोट लाया जा रहा था। यह बरामदगी उस समय हुई जब हाइवे पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारतीय नम्बर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच के दौरान बोरे में रखे गए दो करोड़ के नकली बरामद किए। सुनसरी जिले के पुलिस एसपी विपीन रेग्मी ने बताया कि सभी जाली नोट एक हजार रुपए के हैं।…

Read More

एंटी वैलेंटाइन वीक

एंटी वैलेंटाइन वीक, जानें Slap Day से Break up Day तक की पूरी लिस्ट, एंटी-वैलेंटाइन वीक. सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी के बीच चलने वाला वैलेंटाइन वीक लोगों को प्यार, इश्क और मोहब्बत करना सिखाता है. वहीं, इसके बाद आने वाला एंटी वैलेंटाइन वीक भी कम दिलचस्प नहीं है. आइए जानते हैं कि इस एंटी-वैलेंटाइन वीक में slap day, confession day, breakup day, कब कौन सा दिन पड़ रहा है और उसके क्या मायने हैं. 14 फरवरी को वैलेंटाइन वीक खत्म होने के साथ ही इसके अगले दिन यानी…

Read More