हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मेरू झुमरा कर्वे कलां कव्वालु हरली दारू इत्यादि गांवों में लोगों से जन संपर्क करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रभारी श्री रामविलास साव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 76 वर्षों से देश में शासन करने वाली पार्टियां ने इस देश के किसान अन्न दाताओं, मजदूरों, विस्थापितों स्थानीय रैयतों गरीबों का दर्द कभी क़रीब से नहीं देखा। केवल धर्म के नाम पर डरा कर राजनीति करता रहा।अब लोकहित अधिकार पार्टी इन सभी समस्याओं का समाधान के लिए आज तमाम…
Read MoreCategory: हजारीबाग
अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता व कोषाध्यक्ष बने विजय गुप्ता बड़कागांव: प्रखंड के गुरुचट्टी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में महा रामनवमी मानने को लेकर पिंटू गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा रामनवमी में श्री राम जानकी मंदिर पूजा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जिसको लेकर कमेटी गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक प्रदीप जायसवाल, रविंद्र लाल, अनिल दांगी,…
Read Moreबसंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद, मनोज सोनी बने सचिव
बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रामनवमी पर्व एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया. इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो व संचालन रामसेवक सोनी ने किया. बैठक में बसंती दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्व समिति से अरविंद कुमार वर्मा को अध्यक्ष, मनोज सोनी को सचिव व महेश सोनी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, राजू सोनी, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,…
Read Moreबड़कागांव का मनोज गुप्ता पशु पक्षियों को कराते हैं भोजन
सुबह होते ही पक्षियां अपने मित्र मनोज गुप्ता को जगाने आती है संजय सागर ______ बड़कागांव: सुबह होते ही पछिया अपने मित्र बड़कागांव मुख्य चौक निवासी समाजसेवी मनोज गुप्ता को जागाने के लिए आ जाती हैं. वहीं हर शाम को कुत्ते भी दुम हिलाते हुए इन्हें खोजने के लिए दुकान पर आधमकते हैं. मनोज गुप्ता को पशु पक्षियां इसलिए खोजते हैं कि वे पशु पक्षियों की सेवा में लगे रहते हैं. हर सुबह शाम उनके समक्ष पशु पक्षी भोजन करने के लिए जुटते हैं. श्री गुप्ता अपने घर के पीछे…
Read Moreमंगला जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
संजय सागर बड़कागांव : मंगला जुलूस को लेकर बड़कागांव डेली मार्केट के राधेश्याम मंदिर के प्रांगण में पुलिस पदाधिकारियो एवं ग्रामीणों के बीच बैठक हुई. इस बैठक में थाना प्रभारी मुकेश सिंह शामिल हुए. बैठक में मंगला जुलूस के सभी सड़कों की जानकारी ली गई.साथ ही समिति के सदस्यों को बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को बताया गया . जिसमें भड़काऊ गाना नहीं बजाने, समय का ख्याल रखते हुए सही समय पर जुलूस को निकाल कर समाप्त करने,…
Read Moreउत्क्रमित मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर चावल, दाल और तेल की चोरी
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मध्यान भोजन के चावल दाल की चोरी की.इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम आवेदन पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया. प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई है. दिए गए आवेदन के अनुसार रविवार की रात अज्ञातन चोर विद्यालय के चावल गोदाम के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसे और विद्यालय से बच्चों का मध्यान भोजन का दो बोरा चावल ,एक बोरा…
Read Moreपिता ने पुत्र पुत्री एवं पत्नी को मारपीट कर किया घायल
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के डाड़ी ओपी के जुगरा गांव निवासी मुकेश राणा ने अपनी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री पर जानलेवा हमला किया. जिससे वे सभी घायल हो गये .इस संबंध में डाड़ी में मामला दर्ज किया गया है. यह घटना 31 मार्च की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार मुकेश राणा ने पत्नी ललिता देवी,पुत्र आदित्य कुमार राणा पुत्री अप्सरा कुमारी पर 31 मार्च की रात्रि 7:00 बजे अचानक जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जिसमें आरोपी पति मुकेश राणा, ससुर लीलू…
Read Moreआजादी के 75 बरस बाद भी तेली साहू समाज अपेक्षित है अशोक साहू
हजारीबाग: राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव परेश विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब से हजारीबाग चतरा धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की घोषणा हुई है तभी से एक वर्ग विशेष के द्वारा विरोध का स्वर तेज हो गया है. जबकि इन तीनों सीटों पर पहले से एक खास वर्ग का कब्जा था. तब हम सभी ओबीसी वर्ग साहू समाज खुश थे जब से धनबाद सीट पर ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया गया है तभी से यह विशेष वर्ग नाराज चल रहे हैं. जबकि लोकसभा में…
Read Moreबड़कागांव में मनाया गया ईस्टर संडे
यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में जेएमएस चर्च में झूम उठे लोग संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के जे एम एस चर्च, पतरा, जोभिया, कोयलंग के चर्चों में गुड फ्राइडे के तीसरे दिन बाद ईस्टर संडे मनाया गया. जे एम एस चर्च में ईस्टर संडे की प्रार्थना सभा की अध्यक्षता पास्टर नकुल महतो ने किया. मान्यता है कि गुड फ्राइडे के तीसरे दिन बाद प्रभु यीशु मसीह जी उठे थे .इसी के खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है. इसके बाद प्रार्थना सभा की गई. मौके पर नकुल महतो…
Read Moreनेहा ब्यूटी अकैडमी एंड सैलॉन में सम्मान समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के 15 नंबर चौक स्थित तुरी मोहल्ला के नेहा ब्यूटी अकैडमी एंड सैलॉन में ब्यूटीशियन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता व संचालन शिक्षिका सीमा बादल ने किया. उन्होंने बताया कि इस अकादमी में जिन छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया उन्हें हर तरह का कोर्स प्रशिक्षित कर प्रमाण पत्र दिया गया एवं सम्मानित किया गया. 39 वा बैच को विदाई भी दी गई. एवं 40 वॉ बैच का प्रारंभ की गई. छात्राओं ने बताया कि हेयर कट, फेशियल, मेकअप, मेनिक्योर, पेडी क्योर, दो मुंह…
Read Moreपुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया(भंडाफोड़) उद्भेदन
6 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी किया गया हाईवा वाहन, एक कार तथा 6 मोबाइल बरामद संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का (भंडाफोड़) उद्भेदन किया गया। यह उद्भेदन बड़कागांव से होली के दिन 12 चक्का का एक हईवा चोरी के बाद अनुसंधान के दौरान की गई। उद्वेदन के दौरान 6 अपराधी गिरफ्तारी के साथ चोरी किया गया हाईवा वाहन, एक आई 10 होंडे कार तथा 6 मोबाइल बरामद की गई है। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा…
Read Moreसांढ़-छपेरवा में हनुमंत एवं विश्वकर्मा का महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण
बड़कागाँव : बड़कागांव के सांढ़-छपेरवा में हनुमंत एवं भगवान विश्वकर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा निकाली गई इसके बाद भूमि पुजनवा ध्वजारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद , विशिष्ट अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, मुखिया सुलेखा कुमारी शामिल हुए. पुरोहित जगिया चारी, वेद पंडित जय नंदन मिश्रा, आचार्य ऋषि राज मिश्रा वेद व्यास मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद ने बताया…
Read Moreस्वामी विवेकानंद स्कूल बादम में वार्षिक परीक्षा फल घोषित
स्कूल प्रथम टॉपर लक्की गुप्ता, एवं द्वितीय टॉपर राज आंशिक, बड़कागाँव: प्रखण्ड के स्वामी विवेकानंद स्कूल बादम में निर्देशक मटुकधारी कुमार कि अध्यक्षता में सत्र-2024 की वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमे परीक्षा में शामिल हुए सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर उत्तीर्ण हुए।कक्षा 1 से लेकर आठ तक रिजल्ट में बेहतर रहा । जिसमे प्रथम स्कूल टॉपर लक्की गुप्ता, द्वितीय टॉपर राज आंशिक, तृतीय टॉपर अनिश कुमार रहे। साथ ही साथ आकाश कुमार, जतिन गुप्ता, कुणाल कुमार, कृष कुमार, आकाशदीप कुमार, अन्याया कुमारी, माही कुमारी, सिल्की कुमारी, दिवाकर…
Read Moreझारखंड के सभी लोकसभा सीट एनडीए के खाते में जाएगा: रौशन लाल चौधरी
संजय सागर बड़कागांव : लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी की बैठक गुरुचट्टी स्थित आजसू पार्टी के प्रखंड आवासीय कार्यालय में शनिवार को हुई.इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा व संचालन प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस ने किया. बैठक मैं मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया. जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि हजारीबाग से एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी बहुमत से विजय बनाकर एनडीए को मजबूत और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के…
Read Moreबी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ प्रकाशित
सत प्रतिशत बच्चों का रहा रिजल्ट नवीन, समृद्धि और खुशी कुमारी बनी विद्यालय टॉपर सभी क्लास के टॉपर बच्चों को विद्यालय परिवार के ओर से किया गया सम्मानित संजय सागर बड़कागांव: प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल 2023- 24 प्रकाशित किया गया। विद्यालय के बच्चों का सत प्रतिशत रिजल्ट रहा सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा फल प्राप्त करने के समय सभी बच्चे उत्साहित दिखे। वही विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में निदेशक संदीप कुशवाहा…
Read Moreसाहू समाज विरोधी है सरयू राय-अशोक साहू
हजारीबाग: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुल्लू महतो को बदलने की मांग को लेकर जो बयान जारी किए हैं और कहां कि प्रत्याशी नहीं बदलता है तो मैं धनबाद सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा, जिसकी राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कड़ी निंदा की है और कहा कि सरयू राय ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव में हराया और अब विधायक ढुल्लू महतो को चुनौती दे रहे हैं जिन व्यक्ति का आबादी 5% नहीं…
Read Moreपलाश के फूलों से सज धज गई है बड़कागांव की धरती
विभिन्न बीमारियों का रामबाण है पलाश के फूल संजय सागर —————— बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव की धरती इन दिनों दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आती है. पलाश के फूल के साथ-साथ कई तरह के रंग बिरंगे फूल खिले नजर आते हैं .जिससे लगता है कि बड़कागांव की धरती विभिन्न रंगों से कढ़ाई किए गए चादर से ओढ़ ली है . सोंधी सोंधी सी खुशबू आम के मंजरें भी इठलाती नजर आती है. जिससे लोगों का मन मोह लेता है .वही पौ फटते ही पक्षियों की चहचहाहट एवं कोयल की…
Read Moreविलुप्त होते गिद्ध को संरक्षण की है आवश्यकता
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव तथा आसपास के क्षेत्र में गिद्ध विलुप्त के कगार पर हैं . सुप्रसिद्ध पक्षीविद डॉक्टर सालिम अली ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन बर्ड्स’ में गिद्धों का वर्णन सफाई की एक कुदरती मशीन के रूप में किया है. गिद्धों का एक समूह एक मृत सांड को मात्र 30 मिनट में साफ कर सकता है. अगर गिद्ध हमारी प्रकृति का हिस्सा न होते तो हमारी धरती हड्डियों और सड़े मांस का ढेर बन जाती. गिद्ध मृत शरीरों का भक्षण कर हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं.…
Read Moreलोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक
संजय सागर बड़कागांव : लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव मुख्य चौक स्थित जुगरा निवास में भाजपा के बड़कागांव मंडल की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता व संचालन पूर्व उप मुखिया नरसिंह प्रसाद व इंद्र भूषण ने किया. बैठक में बड़कागांव पश्चिम मंडल के 12 पंचायत को 4 कलेक्टर में विभक्त कर सर्वेक्षण दल का गठन किया गया. यह सर्वेक्षण दल पूर्व से किए गए बूथ स्तरीय कमेटी का पुर्ननिरीक्षण किया जाएगा. पहला कलस्टर चेपाकला, सिंदुआरी, डाडीकला पंचायत को मिलाकर एक कलेक्टर बनाया गया है. दूसरा कलस्टर में सिकरी, सिरमा, कांडतरी पंचायत…
Read Moreगिद्ध को किया गया इलाज
बड़कागांव : बड़कागांव वन क्षेत्र के मध्य पंचायत के झरीवा नदी तट के पास बीमार पड़े गिद्ध को बड़कागांव वन विभाग कार्यालय लाया गया. यह गिद्ध दो दिनों से बीमार था. वह झरीवा नदी के मैदान में बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था. जिसकी सूचना प्रभात खबर प्रतिनिधि संजय सागर द्वारा वन विभाग के जिला वन सहायक संरक्षक एक परमार को दी गई थी.श्री परमार के नेतृत्व में वनपाल विनोद बेसरा, वनरक्षक केशव महतो, अमर साहू, कृष्णा प्रसाद महतो , अजय यादव गिद्ध को लाकर वन विभाग लाया. जहां वन…
Read Moreरामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र व मीडिया प्रभारी बने नंदकिशोर
बड़कागांव : होली पर्व समाप्त होते हैं बड़कागांव के गांव में रामनवमी पर्व की शुभ गहत शुरू हो गई है प्रखंड के गंगादोहर में रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा . हरली मेला तक शांतिपूर्वक जुलूस निकाली जाएगी. जुलूस के लिए झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इसके लिए पुजा समिति का गठन किया गया .जिसमें अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद दांगी, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, झांकी निर्माण प्रभु दयाल कुशवाहा, मिडिया प्रभारी नंदकिशोर मेहता, पुजारी कृष्ण कुमार…
Read Moreलोकसभा चुनाव को लेकर विधायक अंबा प्रसाद से मिले संजीव बेदिया
बड़कागांव : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की उम्मीदवारी घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक संजीव कुमार बेदिया विधायक अंबा प्रसाद से उनके हजारीबाग आवास में मिले. दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर तक मंथन किया.इस दौरान इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज भी मौजूद रहे.
Read Moreपुंदौल में रामनवमी बनाने हेतु की गई कमेटी की गठन
बड़कागांव:- चंदौल पंचायत अंतर्गत ग्राम पूँदौल में महावीर मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व मनाने हेतु एक बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद यादव के द्वारा की गई. बैठक में मुख्य रूप से कमेटी का निर्माण किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सागर यादव, उपाध्यक्ष राकेश यादव , सचिव राहुल पासवान , उपसचिव सुनील साहू , कोषाध्यक्ष अमित ठाकुर, संगठन मंत्री संतोष कुमार सिन्हा, उपसंगठन मंत्री रघुनाथ यादव , संरक्षक दिनेशवर पासवान, सुरेश चौधरी एवम महेंद्र यादव चुने गए. बैठक में मुख्य रूप से रामनवमी पूजा की अष्टमी…
Read Moreबड़कागांव के जेएमएस चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे
प्रभु यीशु ने प्रेम सत्य और न्याय का दिया संदेश: सुशील दास संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के जे एम एस चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया. इसकी अध्यक्षता पास्टर नकुल महतो ने किया. अपने अध्यक्ष से भाषण में नकुल महतो ने कहा कि गुड फ्राइडे का मतलब पवित्र शुक्रवार है, जिसे ईसा मसीह के मृत्यु दिवस के तौर पर मनाया जाता है. प्रभु यीशु ने इंसानों की भलाई के लिए ही अपनी जान कुरबान की थी. मुख्य अतिथि सुशील दास प्रभु यीशु का अवतार प्रेम, सत्य, न्याय के लिए हुआ…
Read Moreहजारीबाग में पांच आरोपितों को भेजा जेल
हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जेसीबी को जलाने के प्रयास और फायरिंग के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल ने सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर सुनील यादव,…
Read More