आपके क्षेत्र का बेटा हूं सुख दुख में उतारूंगा : मनीष जयसवाल 

संजय सागर बड़कागांव : चुनाव की घंटी बजते ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक मनीष जायसवाल प्रखंड के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क किया. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल को विभिन्न स्थानों में फूल मालाओं से स्वागत किया. बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के करीब 12 पंचायतों के 27 गांवों का तुफानी दौरा किया.उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित एक शोकाकुल परिवार स्व.मुकेश भुइयां के परिजनों से मिलकर और उनका हिम्मत बढ़ाकर किया.तत्पश्चात बड़कागांव पूर्वी पंचायत स्थित बड़कागांव चौक, गुरुचट्टी, जीडीएम चौक, सांढ पंचायत के होरम मोड़, चंदौल…

Read More

6 लाख मुआवजा एवं रोजगार के आश्वासन पर 5 घंटे बाद हटी सड़क जाम

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित टीपी 5 में सड़क दुर्घटना के विरोध ग्रामीणों द्वारा आयोजित सड़क जाम 5 घंटे बाद रोजगार व मुआवजा दिए जाने के आश्वासन के बाद हटाया गया. ज्ञात हो कि 14 मार्च को देर संध्या में त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के एक हाइवा के चपेट में आने से बड़कागांव निवासी मुकेश भुइयां उर्फ़ सिटा की मौत हो गई थी. जबकि उसका भगिना घायल हो गया था. दोनों मामा भगिना हजारीबाग के बंधन बैंक में लोन जमा करके अपने मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे…

Read More

बड़कागांव में विद्यार्थियों के बीच ड्रेस का वितरण

संजय सागर ______ बड़कागांव :बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय में 2023 – 24 विद्यार्थियों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया.मौके पर बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शिक्षक रामवृक्ष राम शिक्षिका नीलू कुमारी रजनी कुमारी के हाथों को ड्रेस दिया गया . स्कूली बच्चे ड्रेस पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए. मौके पर मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हर दिन स्कूल आकर पठान-पाटन करें .घर में गृह कार्य पूरा कर स्कूल में अवश्य शिक्षकों के बीच…

Read More

बुढ़वा महादेव पहाड़ में सफाई अभियान चलाया गया

संजय सागर बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बुढ़वा महादेव पहाड़ में बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया.मौके पर श्री मेहता ने कहा कि पर्यटन स्थल में सालों भर पर्यटक आते रहते हैं. इन स्थानों में साफ सफाई रहने से बड़कागांव के लिए अच्छा संदेश जा सकता है. इसलिए हम सब का कर्तव्य की बड़कागांव के पर्यटन स्थलों के पास हमेशा साफ सफाई रखें. बिगल किशोर महतो ने कहा कि दामोदर प्रसाद मेहता अपने मंजिलें…

Read More

विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर 25 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

संजय सागर ______ बड़कागांव :विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में डीएमएफटी मद से लगभग 25 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. उक्त आशय की जानकारी अमर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है. इन महत्वपूर्ण सड़कों, पुल व गार्डवाल का होगा निर्माण- विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सांढ़ पंचायत अंतर्गत दुफेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए शमशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य…

Read More

टीएसपीसी उग्रवादियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

धमकी भरा पर्चा छोड़ा मामले की छानबीन कर रही है पुलिस बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुगाई खुर्द पंचायत स्थित बलोदर गांव में सड़क निर्माण कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन द्वारा बलौदर से गोवरदाहा तक कालीकरण कार्य किया जा रहा है. उग्रवादियों ने बीती रात करीब 10:00 बजे हथियार से लेस होकर टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पहले हवा फायरिंग की और फिर कार्य में लगे जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। तथा धमकी भरा पर्चा छोडा जिसमें कहा गया है कि ठेकेदार व मुंशी से…

Read More

झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार से राज्य हो रहा शर्मसार : अशोक साव

बड़कागांव: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचारीयों का नाम उजागर हो रहा है जिससे राज्य शर्मसार हो रहा है। बीते कुछ माह पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भ्रष्टाचार उजागर हुआ। जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर छापामारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में जमीन के कागजात हाथ लगी है। ऐसे हालात में जनप्रतिनिधियों से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है। ऐसे परिस्थिति मे राज्य के सभी नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए ताकि आय से अधिक संपत्ति…

Read More

हजारीबाग में टीएसपीसी ने सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को फूंका

हजारीबाग :  जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी की घटना को तृतीय प्रस्तुति कमेटी ने अंजाम दिया है। बलोदर से गोबरदहा सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और एक ट्रैक्टर को टीपीसी उग्रवादियों ने जला दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। उग्रवादियों ने वहां पोस्टर भी चिपकाया है। पोस्टर में धर्मवीर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर में लिखा है कि बलोदर से गोबरदहा तक सड़क के कालीकरण में टीएसपीसी संगठन को अनदेखा किया जा रहा है। बिना संगठन से…

Read More

भाजपा को बातों को इग्नोर करने के कारण मुझे किया जा रहा है टॉर्चर : अंबा प्रसाद

बड़कागांव : ईडी जांच के बाद बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा पर बदले की राजनीति को लेकर कई आरोप लगाई हैं. यह सोशल मीडिया में भी रनिंग कर रहा है. विधायक ने बताया कि आप हजारीबाग से भाजपा द्वारा लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहां जा रहा था. लेकिन मैं उनके बातों को इग्नोर कर दिया. इतना ही नहीं बीजेपी के द्वारा चतरा लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा था. इसके लिए आरएसएस के कार्यकर्ता मेरे घर में हमेशा दबाव बनाने के…

Read More

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में और आजसू नेता रौशन लाल चौधरी बरी

बड़कागांव : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के में 2014 विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले को लेकर बड़ागांव थाना कांड संख्या 186/14 आईपीसी 427 6(1) पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके तहत गुरुवार को हजारीबाग के कोर्ट के जज सृष्टि कुमारी ने बरी कर दिया है. बरी होते ही आजसू नेता रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मुझे कानून पर पूरा भरोसा था की एक न एक दिन में निर्दोष साबित…

Read More

हाइवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत दूसरा घायल, देर शाम तक ग्रामीणों ने किया जाम

बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित टीपी 5 के पास एक हाइवा ने धका मार कर भाग निकला . जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक की पहचान बड़कागांव के ठाकुर मोहल्ला के भुइयां टोली निवासी मुकेश भुइया उर्फ़ सीटा भुइयां एवं घायल व्यक्ति मृतक का भगिना अनिल भुइया पिता महावीर भुइयां के रुप में पहचान की गई. घटना के बाद बड़कागांव हजारीबाग रोड को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया .मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश भुइयां उर्फ सीटा भुइयां एवं एवं…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक 17 मार्च को

बड़कागांव संवाददाता बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड स्तरीय बैठक 17 मार्च सुबह 10 बजे पश्चिमी पंचायत भवन में किया जाएगा। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा 4 अप्रैल को हजारीबाग मटवारी मैदान में पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा । कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 17 मार्च को बैठक का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया जाएगा। संजय ने झामुमो के वरिष्ठ नेता, सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष…

Read More

मनरेगा कर्मचारी संघ ने संजीव कुमार बेदिया को मांग पत्र सौपा

संजय सागर बड़कागांव : झामुमो केद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया से बड़कागांव के मनरेगाकर्मियों ने मिलकर अपनी समस्याओं को समाधान के लिए मांग रखी. ये सभी मनरेगा कर्मी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संजीव बेदिया के घर पहुंचे हुए थे.बड़कागांव ,केरेडारी और पतरातू प्रखंड के मनरेगा कर्मचारी के सदस्य शामिल थे. मौके पर श्री बेदिया ने कहा जो भी आप लोगों का समस्या है उस समस्या को समाधान हेतु मैं मुख्यमंत्री झारखंड सरकार…

Read More

हजारीबाग में शहीद सुभाष बारला की 11वीं पुण्यतिथि मनाई

हजारीबाग: हुरहुरु स्थित शहीद बारला चौक पर सीआरपीएफ के स्व. सुभाष सौरभ बारला की 11वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीद सुभाष बारला की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कमांडेंट समेत अन्य अधिकारी शहीद सुभाष बारला के घर जाकर उनकी माता का हालचाल जाना और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहित कपूर कमांडेंट 22वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, पंकज कुमार द्वितीय कमान अधिकारी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, सूबेदार अमित कुमार, शहीद की माता पूनम बारला, पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर दूुसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। ईडी की एक टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। जमीन कब्जा और अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है। ईडी ने मंगलवार को विधायक के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत 17 ठिकानों पर छानबीन की थी। ईडी ने अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल व दूसरे डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। ईडी के मुताबिक, कई…

Read More

ईडी की छापेमारी में जमीन से जुड़े कई दस्तावेज सहित 10 लाख नकद बरामद

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने एक साथ रांची , हजारीबाग के बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को छापामारी की। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में ईडी को कुछ लोगों के यहां से लगभग दस लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में जमीन से जुड़े दस्तावेज, जमीन की खरीद-बिक्री और काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। ईडी की छापामारी में नकदी की सर्वाधिक बरामदगी उनके ही आवास से होने की बात सामने आई है। जब्त दस्तावेजों का…

Read More

बड़कागांव में करमाली समाज का एक दिवसीय बैठक संपन्न

नशा को त्याग कर शिक्षा पर जोर दे: गीता देवी संजय सागर बड़कागांव: करमाली आदिवासी समाज का बैठक इंद्रा मोड स्थित जिला परिषद् सदस्य गीता देवी के कार्यालय में किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण करमाली एवं संचालन निरोज करमाली के द्वारा किया गया. इस बैठक के मुख्यअतिथि करमाली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रांची से आए ठुमा तिर्की व विशिष्ट अतिथि बड़कागांव प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद् सदस्य गीता देवी थे.इन अतिथियों का स्वागत प्रखंड कमिटी के द्वारा बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस बैठक को संबोधित…

Read More

विरोध के बाद अडानी कोल कंपनी की ग्राम सभा रद्द

बड़कागांव: हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के द्वारा आम सूचना संख्या 154/रा. के आलोक में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कोल खनन परियोजना के भू अर्जन के निमित्त परियोजना प्रभावितों विस्थापितों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना हेतु तैयार की गई पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना योजना के मसौदा के संबंध में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के सुझावों और मंतव्य को सुनने एवं अंतिम योजना में समावेश करने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया.ग्रामीणों ने बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल के…

Read More

हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी कुंज बिहारी साव सफलता की ओर अग्रसर

हजारीबाग: लोकहित अधिकार पार्टी का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बड़कागांव में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जिला प्रभारी रामबिलास साव एवं संचालन डुभन प्रसाद ने किया। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता के लिए एक आंदोलन है। सामाजिक न्याय देश-प्रदेश की पहली आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर कह सकता हूँ कि उम्मीदवार कुंज बिहारी साव सफलता की ओर अग्रसर हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता को शिक्षा…

Read More

रांची, हजारीबाग, बड़कागांव और केरेडारी में ईडी की छापामारी शुरू

अवैध बालू खनन, वसूली के मामले में प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट को आधार बनाते हुए इडी ने जांच शुरू की … बड़कागांव : प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को अहले सुबह रांची, हजारीबाग, कटकमसांडी, बड़कागांव, केरेडारी समेत 17 ठिकानों पर छापामारी जारी है. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, भाजपा के रामगढ़ किसान मोर्चा के जिला प्रभारी राजू साव के केरेडारी आवास में, चूरचू सदर और कटकमदाग के पूर्व सीओ शशि भूषण सिंह, हजारीबाग के रूद्र राणा, इंद्र जायसवाल एवं बड़कागांव में विधायक के एक करीबी समाजसेवी समेत…

Read More

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के घर सहित उनके रिश्तेदारों के यहां ED का छापा

हजारीबाग : हज़ारीबाग बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के घर सहित अन्य रिश्तेदारों के घर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की दबिश पड़ी है। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और उनके कुछ रिश्तेदारों के घर आज सुबह ईडी ने छापामारी की कारवाई शुरू की है। इस छापे के बाद शहर में राजनीति गतिविधियां तेज हो गई हैं। हर दल के लोग कारवाई की जानकारी लेने में जुट गए हैं। रिश्तेदारों के घर समेत कई अन्य लोगों के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने विधायक…

Read More

बड़कागांव चौक में नाली का उद्घाटन

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव मुख्य चौक स्थित शकूर मियां के घर से लेकर राम जानकी मंदिर तक बनाए गए नए नाली उद्घाटन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने नारियल फोड़ कर किया. नाली का निर्माण विधायक अंबा प्रसाद के मद से किया गया है. इसके अभिकर्ता बिंदु कुमार गुप्ता है. मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद द्वारा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लो, गलियों गांवों एवं शहरों में विकास तेजी से की जा रही है. गली मोहल्ले में…

Read More

विधायक अंबा प्रसाद ने की सदाबहिया नदी में पुल का शिलान्यास 

बड़कागांव: प्रखंड के तलसवार से सदबहिया के बीच हाहारों नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का शिलान्यास विधायक अंबा प्रसाद ने नारियल फोड़ कर किया.उक्त पुल का निर्माण लगभग 4 करोड़ की लागत से होगी.पुल निर्माण कश्यप कंस्ट्रक्शन द्वारा होगा. शिलान्यास समारोह के बाद कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इस पंचायत का यह उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होना ग्रामीणों का मेहनत का फल है. ग्रामीण इसे अपने…

Read More

दिन में दो बार पुलिस व टीपीसी के बीच मुठभेड़

बड़कागांव : दिनांक 10/03/2024 को बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगों पंचायत अंतर्गत गुडकुवा के कीचुनिया कोच जंगल में टीपीसी उग्रवादी संगठन व पुलिस के बीच दो बार मुठभेड़ होने की सूचना मिली है. दिन भर में रह रहा कर दो मुठभेड़ हुआ एक 10:30 से 11 :00 बजे एवं दूसरी बार 1:45 बजे मुठभेड़ हुआ है. हालांकि बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह इस बारे में पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि उग्रवादी संगठन की ओर से एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप जी, तथा पुलिस की ओर से…

Read More

बड़कागाँव में टीपीसी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

बड़कागाँव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगो में रविवार को टीपीसी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार को करीब 10 बजे इलाके में सर्च पर निकले सुरक्षाबलों पर टीपीसी उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियां चलीं। इसमें टीपीसी के उग्रवादी को गोली लगी है।

Read More