समस्या से अवगत कराते ही मिल रहा है सकारात्मक प्रतिक्रिया : संजय महतो

संजय सागर बड़कागांव : तलसवार पंचायत के कोयलंग- परेवातरी मुख्य पथ से फुलेश्वर महतो के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण बहुत जल्द शुरू होगा. उक्त पीसीसी पथ का निर्माण विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से होना है. सोमवार को देर शाम विधायक अंबा प्रसाद के भाई इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज ने कोयलंग परेवातरी पहुंचकर अनुशंसा पत्र ग्रामीणों को प्रदान किया. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि समस्या से अवगत कराते ही विधायक अंबा प्रसाद की ओर से सकारात्मक…

Read More

बड़कागांव में 11वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के आदर्श समृद्धि विद्यालय में 11वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई प्रथम पाली साइंस के 64 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा लिखा. जबकि दूसरी पाली में आर्ट्स के 513 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा लिखा जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित थे. इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में केंद्र अधीक्षक मोहम्मद इम्तियाज एवं प्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 46 विद्यार्थी जबकि दूसरी पाली में 342 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए एवं एक अनुपस्थित था. आदर्श मध्य विद्यालय में केंद्र अधीक्षक मोहम्मद खालिद अंसारी, उप केंद्र अधीक्षक…

Read More

प्राचार्य राम लखन महतो से एक लाख चालीस हजार रुपए झपटकर ले उड़े चोर 

अनुदान का पैसा से स्कूल विकास में करना था खर्च संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य लखन महतो के बैग को दो बाइक सवार झपटकर एक लाख, चालीस हजार रुपये ले उड़े. 200 मीटर तक ग्रामीणों ने उसका पीछा किया. लेकिन वह भाग निकला. यह घटना आज 11:30 बजे पुरहवान की है. इस मामले में लखन महतो के ब्यान पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया है. लखन महतो ने बताया कि वह बड़कागांव बैंक आफ इंडिया में 11:00 बजे पूर्वाह्न…

Read More

मूल निवासियों को विकास देखकर भाजपा के पेट में बढ़ी दर्द : संजीव कुमार बेदिया

सोरेन सरकार में झारखंडियों को मिल रहा है अधिकार : संजय करमाली झामुमो संकल्प सभा में ब शामिल बड़कागांव के कार्यकर्ता संजय सागर बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रांची स्थित झामुमो संकल्प सभा में शामिल हुए. बड़कागांव के कार्यकर्ताओं को ले जाने में प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने नेतृत्व किया. सभा में संजीव कुमार बेदिया ने कहा झारखंडियों का कुर्बानी का देन है अलग राज्य झारखंड. झारखंड के आदिवासियों एवं मूल…

Read More

हजारीबाग में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने कार्यालय वेश्म में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य रूप से समेकित बिरसा विकास ग्राम-सह-कृषक पाठशाला, केसीसी ऋण माफी योजना, मत्स्य सम्पदा योजना, तालाब निर्माण, पशुधन योजना आदि की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागों के व्यय की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध एवं किए गए कार्य के आलोक में प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। अपेक्षाकृत कम व्यय करने वाले कार्यालयों को सख्त निर्देश दिया गया और समय…

Read More

हजारीबाग के शबरी मेले में शामिल हुए विधायक पुत्र

हजारीबाग: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत मोरांगी के नावाटांड़ मैदान में माता शबरी जयंती सह दो दिवसीय शबरी मेला का आयोजन हुआ। मेला के दूसरे दिन इस आयोजन में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल और सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने माता शबरी की तस्वीर पर माथा टेककर उन्हें नमन किया। विधायक पुत्र करण जायसवाल का स्थानीय आयोजन समिति ने सम्मानित किया। करण जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए…

Read More

विस्थापित परिवारों को संदेश-कुंज बिहारी साहू

बड़कागांव: विस्थापित परिवार को विस्थापन से होने वाली छति को बताते हुए सरकार की नीति और विस्थापित से होने वाले परिवार को भविष्य की परेशानी को दर्शाते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने कहा केन्द्र सरकार और राज्य सरकार कंपनी के मुट्ठी में बिका हुआ है। इसका खामियाजा विस्थापित क्षेत्र के आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक दिन ऐसा ना हो कि किसी परिजन के मृत्यु पर कंधा देने वाले कोई व्यक्ति ना हो…

Read More

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी: अशोक साव

बड़कागांव: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार पार्टी पुरे जिले में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल उपाध्यक्ष अशोक साव ने घर -घर जाकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ के लाभार्थियों से संपर्क किया। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। लोगों ने 2024 मे फिर एक बार मोदी सरकार बनाने…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक, झामुमो आंदोलनकारी पार्टी है : झमन प्रसाद

संजय सागर हेमंत सोरेन को षडयंत्र कर फंसाया गया: संजय सिंह बड़कागांव: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में कि गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया. पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की जनता के लिए बेहतर काम कर रही थी, सरकार के प्रति जनता का रुझान बढ़ गया था यह देखकर विपक्षियों को रहा नही गया. इसीलिए साजिश के तहत…

Read More

थाना प्रभारी के नेतृत्व में यातायात नियम का जागरूकता अभियान चलाया गया 

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ मुख्य चौक पहुंचकर ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालको को चेतावनी भरा मिठाई एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं टीम ने सैकड़ो वाहनों को गुलाब फूल देकर एवं मिठाई खिलाकर चेतावनी देते हुए कहा कि अब बड़कागांव में ट्रैफिक उल्लंघन एवं अतिक्रमण करने वाले को खैर नहीं है। थाना प्रभारी ने कहा कि जो गलती पूर्व में हो चुकी है वह भविष्य में पूर्णावर्ती…

Read More

माता शबरी एवं श्री राम प्रेम समता का प्रतीक है : अंबा प्रसाद

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागाँव प्रखंड के पकरी बरवाडीह के भोक्ता मंदिर स्थित अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति द्वारा माता शबरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम व संचालन शिक्षक महावीर भुइँया व संजय भुइयाँ ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अंबा प्रसाद , प्रमुख फुलवा देवी , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो , जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, आजसू पार्टी केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी , जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी , मुखिया बिमला देवी एंव पूर्व मुखिया साधना कुमारी…

Read More

बड़कागांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया. मौके पर कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा अंबेडकर मोहल्ला के सामुदायिक भवन से शुरू की गई, जो बढ़ई मोहल्ला, बरगद मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, होते हुए पीपल नदी घाट पहुंचा, जहां गंगा स्तुति कर महिलाएं अपने-अपने कलश में जल लेकर प्रस्थान किया. उसके बाद कलश लेकर महिलाएं व पुरुष शोभा यात्रा के साथ बसारिया मोहल्ला, दैनिक बाजार, बड़कागांव मुख्य चौक, अंबेडकर चौक, पूजा स्थल पहुंचे जहां रोहित सुकेश कुमार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना…

Read More

पीजीटी अभ्यर्थी विधायक अंबा प्रसाद से मिले

संजय सागर बड़कागांव : पीजीटी अभ्यर्थियों ने विधायक अम्बा प्रसाद मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि परीक्षा पिछले साल अगस्त और सितंबर महीने में जेएसएससी के द्वारा संपादित कराया गया. परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नवंबर माह में रिजल्ट प्रकाशित कर नियुक्ति दिया जाना था किंतु आज तक 11 में से मात्र चार विषयों का डीबी कर के किसी भी विषय की नियुक्ति नहीं की गई है. सभी अभ्यर्थियों ने विधायक से यह गुहार लगाई की यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें. अंबा प्रसाद ने आश्वासन दिया…

Read More

बड़कागांव के परीक्षा केंद्रों में जैक सदस्य ने किया औचक निरीक्षण

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के परीक्षा केदो में शुक्रवार को प्रथम पाली में मैट्रिक के संस्कृत विषय की परीक्षा एवं द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा इंटर सांइस में रसायन एवं आर्ट्स में होम साइंस की परीक्षा शांतिपूर्वक विद्यार्थियों ने लिखा. परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण जैक सदस्य दीपचंद राम कश्यप ने किया. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा हो रही है. आदर्श मध्य विद्यालय के केंद्र अधीक्षक मोहम्मद खालिद चेतलाल राम के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में 290 विद्यार्थी संस्कृत के परीक्षा लिखा, जबकि एक अनुपस्थित था. इंटर की परीक्षा…

Read More

रविदास जयंती पर विशेष लेख

संत शिरोमणि रविदास प्रेम भाईचारगी का फैलाए थे संदेश संजय सागर भारत आध्यात्मिक क्षेत्र में प्राचीन काल से ही विश्व गुरु रहा है।  भक्ति काल में जब भारतीय समाज विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा था, उस समय प्रकाश पुंज की भांति एक महापुरुष का उदय हुआ था । वह महापुरुष का नाम संत शिरोमणि रविदास है। इन्होंने भारतीय समाज में समरसता लाने के लिए नया अवतार लिया। संत शिरोमणि रविदास भक्ति एवं रचना के माध्यम से भारतीय समाज में भाईचारा प्रेम का संदेश फैलाया। यही कारण है कि आज भी…

Read More

अवैध बालू लदे दो हवा जब्त, दो चालक गए जेल

बड़कागांव :बड़कागांव थाना गेट के पास माइनिंग विभाग एवं बड़कागांव पुलिस के संयुक्त छापामारी में अवैध बालू लदे दो हाईवा को जब्त किया गया. इसका नेतृत्व खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार कर रहे थे. उनका सहयोग थाना प्रभारी मुकेश सिंह एवं बड़कागांव पुलिस ने किया. जब्त किए गए हाईवा जे एच 02 ए पी 24 23, जबकि दूसरा हाईवा जे एच 02 एक्स 8400 है. पहला हाईवा का चालक हजारीबाग पद्मा निवासी युगल महतो का पुत्र दुलारचंद कुमार मेहता एवं दूसरा हाईवा का चालक हजारीबाग सिंदूर निवासी सुनील वर्मा का पुत्र…

Read More

राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अशोक साव ने राज्य में रह रहे पिछड़ी एवं अति पिछड़ी तथा अल्पसंख्यक समाज को भी वृद्धा पेंशन योजना की उम्रसीमा 50 वर्ष में शामिल कर सभी लोगों को इसका लाभ देने की मांग की

बड़कागांव: राज्य सरकार ने वृद्धा पेंशन की उम्र सीमा को 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष की उम्र सीमा निर्धारित किया है जिसका लाभ सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों को मिल‌ रहा है। ज्ञातव्य हो कि पुर्व में इस योजना का लाभ उठाने के लिए 60 वर्ष था जिसे राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार ने घटा कर 50 वर्ष कर दिया है यह योजना राज्य में रह रहे गरीब असहाय लोगों के लिए चलाया जा रहा है इस योजना के लाभुकों को प्रतिमाह 1000 की…

Read More

राष्ट्रीय किशोर कल्याण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया .इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांव टोला एवं मोहल्ले में प्रभात फेरी निकाली गई .प्रभात फेरी माध्यम से बताया गया की 25 फरवरी को बड़कागांव अस्पताल में राष्ट्रीय किशोर कल्याण दिवस मनाया जाएगा .इस दिन किशोर को विभिन्न तरह की जांच की जाएगी. इस कार्यक्रम में किशोर किशोरियों को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में किशोर किशोरियों के बीच प्रतियोगिता कराया…

Read More

राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव ने ओबीसी को 27% आरक्षण लागू करने एवं ओबीसी के लिए स्वतंत्र मंत्रालय गठन करने की मांग की

बड़कागांव: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के द्वारा राज्य में जातिय जनगणना कराने एवं ओबीसी सहित तमाम जातियों को जातिगत आरक्षण देने के निर्णय को राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक साव ने चंपई सोरेन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। और कहा कि इस तरह के निर्णय से ओबीसी समाज को आरक्षण का समुचित लाभ मिलेगा। जिला उपाध्यक्ष ने ओबीसी को 27% आरक्षण लागू करने एवं ओबीसी के लिए स्वतंत्र मंत्रालय गठन करने की मांग की है।

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 5 मार्च को राँची आगमन

बड़कागांव: लोकहित अधिकार पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक झारखंड प्रदेश कार्यालय राँची में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि सम्माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन लाल गुप्ता जी 5 मार्च को 3 दिवसीय दौरा पर राँची आ रहे हैं। श्री साहू ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 5 मार्च को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधन, 6 मार्च को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा तथा 7 मार्च को प्रमुख पदाधिकारियों संग बैठक करके चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। ज्ञात हो सम्माननीय राष्ट्रीय…

Read More

हजारीबाग के बड़कागांव में भेड़ पालन से आत्मनिर्भर बन रहे हैं ग्रामीण

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड भेड़ पालन के लिए हजारीबाग में प्रसिद्ध है. यहां भेड़ पालन व्यवसाय के साथ-साथ गांव की संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है. बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवो में भेड़ पालन आर्थिक आमदनी का जरिया बन गया है. भेड़ से उन्नी निकाल कर भेड़ पालक व्यापारियों के पास बेचकर मुनाफा कमाते हैं. भेड़ का पालन बड़कागांव प्रखंड के खैरातरी, जमनीडीह, महटिकरा, मिर्जापुर, सिकरी, चमगढ़ा चोरका, पंडरिया, आंगों आदि गांवो में भेड़ पालन किया जाता है. अर्जुन महतो ने बताया कि एक भेड़ का कीमत 8,000 से…

Read More

वृद्धा पेंशन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायतो में मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस योजना के तहत 60 वर्ष से घटकर 50 वर्ष किया गया है. जिसमें ओबीसी महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के महिला पुरुषों को शामिल है. वृद्धा पेंशन स्वीकृति हेतु शिविर का आयोजन किया गया है. जिसके तहत लाभुकों का चयन किया जाना है. बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीमूला खान की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. पश्चिम पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार की…

Read More

2 दिन गर्मी के बाद अचानक बादल छाया

संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में बादल छा जाने से तापमान में बदलाव आया है. ज्ञात हो कि सोमवार एवं मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने पर लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था. जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था. क्योंकि बड़कागांव में आसमान में सुबह से छिट पुट बादल देखा गया. जबकि शाम होते-होते काला बादल मंडारे लगा. जिससे तापमान में परिवर्तन हुआ. संभावना व्यक्ति की जा रही है की आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी. इधर…

Read More

बड़कागांव में मैट्रिक, इंटर के साइंस व गणित की परीक्षा शांति पूर्वक हुई

संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के पास परीक्षा केदो में आज मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त पूर्वक हुई. जहां मैट्रिक के विद्यार्थियों को विज्ञान की परीक्षा में परेशानी हुई. वहीं इंटर साइंस के परीक्षार्थियों को गणित के परीक्षा में सवालों का जवाब लिखने में मशक्कत उठानी पड़ी. विद्यार्थियों के अनुसार परीक्षा में कई प्रश्न ऐसे थे जो तार्किक तरीके से दिए गए थे. आदर्श मध्य विद्यालय के केंद्र अधीक्षक मोहम्मद खालिद अंसारी, उपेंद्र अधीक्षक चेतलाल राम, कमलेश श्रीवास्तव राजू कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में 385…

Read More

बड़कागांव थाना में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने की.समारोह में पुराने थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की के साथ -साथ 7 एसआई को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गई. जबकि नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को भी अंग वस्त्र व बुक्के देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. बताते चले कि बडकागांव मे पुराने थाना प्रभारी बिनोद तिर्की बड़कागाँव थाना में अपना योगदान 9 मई 2022 दिया था. उनके…

Read More