बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत के डोकाटांड में रविवार को राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन का एक बैठक हुइ.इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अशोक साव व संचालन ढलन साव ने संचालन किया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष कुंजबिहारी साहू शामिल हुए. मुख्य अतिथि सुनील साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज के लोगों को संगठित होकर रहना होगा तभी आपको राजनीतिक में हिस्सेदारी…
Read MoreCategory: हजारीबाग
11 सूत्री मांगों को लेकर किया जाएगा धरना प्रदर्शन : पुरन राम साहू
संजय सागर बड़कागांव: झारखंड जन पुकार संघर्ष मोर्चा द्वारा 7 फरवरी को 11 सूत्री मांग को लेकर पतरातू प्रखंड कार्यालय के समक्ष 11:00 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.उक्त बातें जन मोर्चा के संयोजक पुराण राम साहू ने देते हुए कहा कि 9 जनवरी को बैठक में लिया गया निर्णय के आलोक में यह धरना की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि 11 सूत्री मांग पत्र में पतरातू को अनुमंडल बनाने, भुरकुंडा को प्रखंड बनाकर ग्राम देवरिया बरगवां में प्रखंड कार्यालय बनाने. बरसों से इंडो असाही ग्लास…
Read Moreराजू साव के नेतृत्व में भाजपा चलो गांव की ओर अभियान शुरू
संजय सागर बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ के जिला प्रभारी राजू साव ने बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया. श्री साव ने आजाद नगर, गाली, बलौदर, हाहे का इस दौरा कर लोगों का हाल-चाल लिया. मौके पर राजू साव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सबका साथ सबका विकास के तहत हर घर को विकास से जोड़ा जा रहा है .उन्होंने यहां तक कहा कि आने वाला समय में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा…
Read Moreगोंदलपुरा के रैयतों का प्रेस कॉन्फ्रेंस
किसी प्रकार का कोई ग्राम सभा हुआ ही नहीं: रैयत बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत के किसानों कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति ने आज बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ विकास कुमार, उप मुखिया रवि कुमार,चंदन कुमार कृष्ण यादव, पिंटू कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित ग्राम सभा / लोक सुनवाई जो महुगाईं कला पंचायत भवन में आहूत की गई थी , वहां प्रभावित गांव की जनता विरोध में पूरे समय तक डटी रही. जिसके…
Read More“चलो गांव की ओर ” कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
1 फरवरी से 5 फरवरी तक दिवाल स्लोगन लेखन हरेक पंचायत में कार्यकर्ता करेंगे – खेमलाल महतो बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पुर्वी उरीमारी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता व महामंत्री दिनेश करमाली के संचालन में हरली विवाह मंडप में की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल के सभी 11 पंचायतों में “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत दीवाल में स्लोगन लेखन का कार्य 1 फरवरी से 5 फरवरी तक करने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें पंचायत प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं…
Read Moreजेएसएससी सिजिएल प्रश्न पत्र लीक होना दुर्भाग्य : यासमीन निशा
संजय सागर बड़कागांव : 28 जनवरी को आयोजित जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और परीक्षा रद्द होने पर विद्यार्थियों का बवाल चरम सीमा पर है. और यह बिल्कुल जायज भी है.इस तरह का प्रश्न पत्र लीक होना और परीक्षा का रद होना परीक्षा एजेंसी की लापरवाही है.झारखंड का अलग हुए 23 वर्ष हो गए हैं,23 वर्ष में अभी तक कोई भी परीक्षा सफल पूर्वक आयोजन नहीं हुआ है.ऐसे में विद्यार्थी जो रात दिन मेहनत करके विभिन्न प्रकार के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन पर क्या…
Read Moreगांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग विश्व को दिखाया : चेतलाल राम
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई.इसकी अध्यक्षता निगार सुलताना व संचालन दीपक राणा ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक चेतलाल राम ने कहा कि महात्मा गांधी देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. सत्य और अहिंसा की मार्ग पर चलकर भारत को ही ने बल्कि विश्व को नया मार्ग दिखाने का किया. मौके पर शिक्षक विनोद रजक, शिक्षिका बिना साहू, नीलू कुमारी, मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम, कमलेश श्रीवास्तव,…
Read Moreसांढ़ में सार्वजनिक योजनाओं का विधायक अंबा प्रसाद द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति
अंकित राज ने अनुशंसा पत्र सांढ़ पंचायत वासियों को सौंपा संजय सागर बड़कागांव : मंगलवार को सांढ़ पंचायत के कई सार्वजनिक विकास कार्यों की स्वीकृति विधायक अंबा प्रसाद द्वारा प्रदान की गई. विधायक अंबा प्रसाद के भाई सह इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज ने गांव पहुंचकर अनुशंसा पत्र ग्रामीणों को प्रदान किया. विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से सांढ़ पंचायत में स्थित श्मशान घाट के चार दिवारी लगभग 6 लाख की लागत से होगी. वही मुक्ति धाम में शमशान सेड भी बनवाया जाएगा, इसके अलावा सांढ़ में बालचंद…
Read Moreबरही विधानसभा प्रभारी बने राकेश मेहता
बड़कागांव: हजारीबाग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़कागांव निवासी जेबीकेएसएस के केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश कुमार को जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने बरही विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है.राकेश मेहता ने कहा कि बरही विधानसभा प्रभारी बनाने के लिए जेबीकेएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को दिल से आभार,संगठन के लिए तन मन धन से दिन रात समर्पित रह कर झारखण्ड के स्वाभिमान दिलाने मे सहयोग करेंगे.
Read Moreबड़कागांव युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुआ विचार विमर्श, अंकित राज ने कहा- युवाओं की भागीदारी व सहयोग से समाज का होगा संपूर्ण विकास
बड़कागांव:- दिन सोमवार को बड़कागांव प्रखंड के लोकरा मोहडरवा में युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंटक सचिव सह विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज एवं युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव व प्रभारी इकबाल मौजूद रहे। बैठक का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद द्वारा किया गया। इस दौरान अंकित राज ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से युवाओं की भागीदारी व सहयोग से समाज का संपूर्ण विकास होगा। वहीं…
Read Moreतिरंगा फहराने को लेकर विवाद में पूर्व प्रमुख समेत दर्जनों लोगों पर मामला दर्ज, इंटर व डिग्री कॉलेज की ओर से की गई मामला दर्ज
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव कर्णपुरा डिग्री महाविद्यालय एवं कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के बीच 26 जनवरी को झंडा तोलन स्थल को लेकर उत्पन नोक-झोंक के साथ हुई झड़प में दोनों ओर से बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए. पहला मामला कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय के सचिव सह पूर्व प्राचार्य रामसेवक के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 25/ 24 दिनांक 27/1/24 धारा 147, 148, 149, 34, 323, 325, 379, 504, 506 भादवि 3(1), (S) एसटीएससी एक्ट एवं राष्ट्रीय राष्ट्रीय गौरव के अपमान की रोकथाम अधिनियम 1971 की धारा 2…
Read Moreनयाटांड़ के सती इंग्लिश एकेडमी विदाई समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत स्थित सती इंग्लिश अकैडमी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सीबीएसई बोर्ड के विधार्थियो के विदाई दी गई. समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या संतोष राम ने किया. एंव संचालन रंजीत कुमार ने की. जिसमे 10वीं सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य संतोष राम ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दसवीं के बच्चे पर मुझे गर्व है कि वे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे. और विद्यालय एवं अपने गांव का नाम रौशन करेंगे. दसवीं कक्षा…
Read Moreहरली सती इंग्लिश अकैडमी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव के हरली में सती इंग्लिश अकैडमी मेधा छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रबंधक किशोरी महतो एवं संचालन प्राचार्य धर्मराज राजू कुमार ने किया. इस समारोह में 94 व 93% से अधिक लाने वाले मेधा छात्रों को दस – दस हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया. अन्य छात्र को भी सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया बिगेश्वर महतो ने कहा कि शायद हजारीबाग जिले के किसी विद्यालय में छात्रों को प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए ₹10,000 प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती होगी,…
Read Moreबड़कागांव के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में एफ एल एन का प्रशिक्षण शुरू
संजय सागर बड़कागांव: समग्र शिक्षा अभियान के तहत चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुरू की गई. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक ने किया. प्रखंड शिक्षा प्रसार जवाहर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह प्रशिक्षण 1 फरवरी तक चलेगा. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने कहा कि शिक्षकों को भी समय-समय पर अपडेट होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित की जा रही है. ताकि शिक्षक विद्यालयों में बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करते…
Read Moreबुढ़वा महादेव महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन, अध्यक्ष बने बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी सचिव शशि व कोषाध्यक्ष सत्यजीत
संजय सागर बड़कागांव : झारखंड राज्य भर में बड़कागांव प्रखंड के विख्यात महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि पूजा मनाया जाएगा. इसे सफल बनाने के लिए बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में रविवार को बैठक रखा गया. बैठक की अध्यक्षता बुढ़वा महादेव शांति सह विकास समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता एवं संचालन प्रकाश कुमार ने किया. बैठक में सर्व समिति से महाशिवरात्रि पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,…
Read Moreपत्रकार आनन्द राज के पिता का निधन, शोक
बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ निवासी पत्रकार सह पूर्व वार्ड सदस्य आनन्द राज के पिता सुगन पासवान का आकस्मिक निधन हो गया. वे 80 साल की थे. वे अपने पीछे पत्नी गुलबी देवी समेत प्रथम पुत्र प्यारे राम पासवान, द्वितीय अशोक पासवान, तृतीय पुत्र पूर्व वार्ड सदस्य पत्रकार आनन्द राज, पुत्री रेखा कुमारी, पुत्र वधु वार्ड सदस्य अंजू कुमारी, जल सहिया सरिता पासवान, सुमा देवी, अमरदिप पासवान, अंकित कुमार, अनुराज जीत, विक्की , विक्रम, शिम्मी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए. इनका दाह संस्कार बड़की नदी स्थित छपेरवा श्मशान घाट…
Read Moreपठन पाठन के अलावा सुरक्षा भी जरूरी : देवदीप
संत माइलस्टोन विद्यालय में कराटे का प्रदर्शन बड़कागांव : बड़कागांव के होरम मोड़ स्थित संत माइलस्टोन में कराटे कार्यक्रम का आयोजन किया गया .इसकी अध्यक्षता निदेशक देवदीप महतो एवं संचालक राजीव कुमार ने किया . मुख्य अतिथि मुखिया सुलेखा देवी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर मुखिया सुलेखा कुमारी ने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सुरक्षा के लिए कराटे भी सिखाया जाता है.,जो विद्यार्थियों के लिए अच्छा विद्यालय हैं. निर्देशक देवदीप महतो ने कहा कि विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ सुरक्षा…
Read Moreयोजनाओं में अनियमित बढ़ते जाने को लेकर प्रतिनिधियों से हॉट टॉक, प्रतिनिधियों एवं संवेदक द्वारा की गई मामला दर्ज
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत में संचालित नल-जल योजना में बरती जा रही अनियमितता को पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा रोक-टोक के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर बड़कागांव थाना में दोनों ओर से दो अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में दोनों ओर से कई आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं. नल जल योजना के ठेकेदार महेंद्र महतो के मुंशी शुभम कुमार के आवेदन पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 20/ 24 धारा 341, 323, 504, 506 भादवि के तहत पंचायत के मुखिया पति संजय महतो एवं पंचायत समिति…
Read Moreविधायक अंबा प्रसाद ने सितवा देवी के निधन पर की आर्थिक सहयोग
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के अंबेडकर मोहल्ला निवासी अजय राम और सुनील राम की माता सितवा मोसोमात का देहांत हो जाने के बाद विधायक अंबा प्रसाद द्वारा आर्थिक मदद किया गया. विधायक अम्बा प्रसाद ने बड़कागांव मध्य पंचायत के कांग्रेस पंचायत उपाध्यक्ष चंदन गुरु एंव युवा नेता रोहित सिंह के द्वारा राशन सामग्री अजय राम के घर भिजवाई. इस कार्य पर अजय राम, सुनील राम, संजय सागर, आशुतोष, राकेश, अनुराग, रवि, सुजीत, कैलाश राम ने विधायक को साधुवाद दी है. ज्ञात हो कि अजय राम की माता का निधन कैंसर…
Read Moreकर्णपुरा कॉलेज में तिरंगा फहराने को लेकर दो पक्षों में झडप, नौ हुए घायल, मामला पहुंचा थाना, विधायक अंबा प्रसाद ने मामले को शांत कराने प्रयास की
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के कर्णपुरा कॉलेज में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा झंडा फहराने को लेकर डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज के बीच झड़प हो गई. इस कारण दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गए. कॉलेज की ओर से कर्ण कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्राचार्य रामसेवक, इंटर कॉलेज की प्राचार्य मनीषा भारती, स्टाफ दीपक कुमार, आशा देवी, अक्षय पांडे एवं कई छात्र घायल होगी जबकि दूसरे पक्ष डिग्री कॉलेज की ओर से शिक्षिका ललिता कुमारी, अनु कुमारी, शिक्षक चंचल कुमार महतो ज्योति जलधार घायल हो गए. हालांकि…
Read Moreबड़कागांव प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों एवं संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई . कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव के कर्णपुरा कॉलेज में विधायक अंबा प्रसाद, जगदेव विचार मंच कार्यालय में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रबंधक मोहम्मद इम्तियाज, प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ जितेंद्र मंडल, प्रमुख फुलवा देवी, बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की, बीआरसी भवन में बी ई ओ जवाहर प्रसाद, बड़कागांव अस्पताल में चिकित्सा…
Read Moreगांधी जी ने झारखंड में स्वतंत्रता आंदोलन में खाद और बीज डाली
महात्मा गांधी को झारखंड से रहा है गहरा संबंध संजय सागर दे दी हमें आजादी बिना खडग, बिना ढाल, सावरमती के संत तूने कर दिया कमाल… यह गीत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए रची गई है ।सचमुच में जहां गीत महात्मा गांधी जी की कहानी को व्यक्त करती है। गांधीजी आजादी के लिए जो त्याग और बलिदान दिया उसे हम कभी भूल नहीं सकते । सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी दिलाई । महात्मा गांधी ने संकल्प लिया था कि जब तक भारत को आजादी नहीं मिल जाती, तब…
Read Moreसती इंग्लिश अकैडमी में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बैठक
संजय सागर बड़कागांव : बड़कागांव के नया टांड़ स्थित सती इंग्लिश अकैडमी में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर शिक्षकों एवं छात्र, छात्राओं के बीच बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्राचार्य संतोष राम, संचालन रंजीत कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि 10:00 बजे पूर्वाह्न झंडातोलन, 10:15 बजे परेड, 10:30 बजे पूर्वाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित की जाएगी. सीबीएसई 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 3:00 बजे अपराह्न से विदाई समारोह आयोजित की जाएगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बच्चों द्वारा रिहर्सल जारी है. मौके पर…
Read Moreशिव भक्तों ने दो क्विंटल 37 किलो लड्डू वितरण किया
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से सात किमी दूरी स्थित गर्री कलां में कर्णपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई. नागेश्वर कुमार के नेतृत्व में दो क्विंटल 37 किलो लड्डू का वितरण किया गया. गर्री कलां हर घरों में जाकर लड्डू दिया गया. लड्डू वितरण करने वालों में मुख्य रूप से रामप्रकाश महतो, हित नारायण साहू, नागेश्वर महतो, देवनाथ कुमार, मुकेश कुमार, शंभू राज, मुकेश कुमार, पवन राणा, विनय गिरी, दिलीप गिरी, मुकेश गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, राज कपूर समेत अन्य भक्तों ने…
Read Moreबड़कागांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई, भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की, लोगों ने स्वागत किया
बड़कागांव : बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला में संयुक्त बिहार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता लखींद्र ठाकुर एवं संचालन पंसस रितेश ठाकुर ने किया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, लखींद्र ठाकुर एवं जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष उमेश दांगी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना राजनीतिक गुरु…
Read More