संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव मध्य पंचायत में अबुवा आवास योजना को लेकर मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान नेतृत्व में कनीय अभियंता शमसुद्दीन अंसारी, पंचायत सचिव श्वेता कुमारी आवेदकों के घर घर जाकर जांच पड़ताल किया. कनीय अभियंता शमसुद्दीन अंसारी एवं श्वेता कुमारी ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुवा आवास के लिए जो आवेदन दिया गया था, उसके लिए हम लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं. जिनका घर नहीं है, या जिनका कच्चा मकान व जर्जर है, एवं जिनको कभी भी आवास नहीं मिला हो, उन्हें अबुवा आवास के…
Read MoreCategory: हजारीबाग
राउतपारा व रुदी में अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव वन विभाग द्वारा बुधवार को देर शाम मे बड़कागांव वन क्षेत्र के राउत पारा एवं रुदी में 10 अवैध संचालित कोयला खदानों में डोजरिंग किया गया. बड़कागांव के रूदी, राउतपारा, पसरिया के अवैध कोयला खदान में एक महीने से अवैध कोयला का कारोबार किया जा रहा है. वन विभाग को गुप्त सूचना के आधार पर इसकी जानकारी मिली थी. वन विभाग द्वारा रुदी एवं राऊतपारा में डोज रिंग करने की कार्रवाई की गई. जबकि पसरिया में अभी तक नहीं किया गया है. मौके पर एसीएफ एके…
Read Moreबड़कागांव में एनटीपीसी ने मनाया खान सुरक्षा सप्ताह
आफताब अहमद ने की पंकरी बरवाडीह कोयला परियोजना का निरीक्षण बड़कागांव : एनटीपीसी के पंकरी कोल परियोजना के तत्वाधान में इतीज कोयला खदान के पास 66वां खान सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. यह कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर से शुरू की गई, जो 24 दिसंबर तक चलेगी. एनटीपीसी एवं त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारी, कामगार, वर्कर व मजदूर वर्ग उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. खान सुरक्षा निदेशक, अफताब अहमद एवं उनकी टीम ने कोयला खदान का निरीक्षण किया. खान सुरक्षा निदेशक पहले पकरी बरवाडीह कोयला खनन…
Read Moreपंचायत अध्यक्ष मजहर, उपाध्यक्ष चंदन गुरु, सचिव बने प्रेमलता
विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बढ़ रहा है जनाधार : अंकीत संजय सागर बड़कागांव : बुधवार को बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के मध्य पंचायत भवन परिसर में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे व संचालन विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो ने किया. मुख्य विधि इंटक के प्रदेश सचिव विधायक के भाई अंकित राज उर्फ सुमित, विशिष्ट अतिथि मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ महतो उपस्थित हुए. बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया. जिसमे बड़कागांव मध्य पंचायत का…
Read Moreसीओ ने की अलाव की व्यवस्था
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में इन दोनों शीतलहर से ठंड बढ़ गई है. यहां के तापमान में काफी गिरावट आई है . बढ़ते ठंड को देखते हुए अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने विभिन्न चौक चौराहा में अलाव का व्यवस्था करवाया . अंचलाधिकारी के नेतृत्व में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत मेहता द्वारा बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार के दुर्गा मंदिर के पास, टैक्सी स्टैंड, बड़कागांव थाना के सामने, अंचलाधिकारी के आवास के पास, अलाव की व्यवस्था किया गया.
Read Moreबड़कागांव प्रखंड में शीतलहर से बढ़ी कनकनी
बड़कागांव अस्पताल में हर दिन बढ़ रहे हैं 15 मरीज संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड इन दोनों शीतलहर के चपेट में हैं. सोमवार व मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद धूप निकल आई. इससे लोगों ने राहत महसूस की. शाम होते होते आंशिक रूप से आसमान में बादल छा गए. और शाम को शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई. सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था .इसके साथ…
Read Moreसड़क जाम से मुक्ति कैसे मिले वीआईपी लोगों से ली गई राय
सड़कों में नो पार्क, अतिक्रमण हटाने से नहीं होगी सड़क जाम बड़कागांव में हर दिन हर घंटे लगते हैं सड़क जाम संजय सागर बड़कागांव :बड़कागांव प्रखंड में सड़क जाम से लोग त्राहिमाम है. यहां हर दिन घंटे दर घंटे सड़क जाम लगता रहता है. इसके लिए स्कूली बच्चे शिक्षक सरकारी दफ्तर के ऑफिसर कभी कभार देर से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस पहुंचते हैं. जनप्रतिनिधि भी जाम में फंसे रहते हैं पर जाम से मुक्ति के लिए अब तक कोई पहल नहीं किए. कभी-कभी बड़कागांव पुलिस द्वारा जाम को हटाया जाता है,…
Read Moreविकसित भारत संकल्प रथ यात्रा निकली गई
संजय सागर बड़कागांव : केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर विभिन्न गांवों तक लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प रथ का भ्रमण शुरू की गई. इसका नेतृत्व भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष खेमलाल महतो ने किया. आज बड़कागांव पुर्वी मंडल के हरली एवं बादम पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया. जिसमें जल जीवन मिशन, प्राकृतिक खेती, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा अन्य मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी उरीमारी…
Read Moreसेवानिवृत शिक्षक की पत्नी का निधन पार्थिव शरीर के साथ लोगों ने गांव का भ्रमण किया
बड़कागांव :बड़कागांव के सेवानिवृत्ति शिक्षक सह समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद स्वर्णकार की पत्नी 84 वर्षीय मुन्ना देवी की आकस्मिक निधन सोमवार की सुबह 5:00 हो गई. दूसरे दिन मंगलवार को पीपल नदी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. मुन्ना देवी भरापुरा परिवार छोड़ गई . इसके पूर्व मुन्ना देवी की आर्थिक शरीर को लेकर लोगों ने गाजे बाजे के साथ बड़का गांव मुख्य चौक दैनिक बाजार का भ्रमण किया. भारी संख्या में लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धांजलि दिया . निधन से शोक व्याप्त है जिसमें कई…
Read Moreबड़कागांव में बिजली के आंख मिचोंनी से लोग परेशान
विद्यार्थीयों का पठन-पाठन प्रभावित संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में इन दिनों बिजली की आंख मिचोंनी शुरू हो गई है. इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाती है. विद्यार्थियों को पठन-पाठन, इलेक्ट्रॉनिक दुकाने, आटा चक्की, सरसों तेल पेराई मशीन, हल्दी पिसाई मशीन एवं व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बिजली नहीं रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने भी परेशानी होती है. सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि लगभग एक सप्ताह से बिजली के आंख मिचोनी जारी है. इसे विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने में दिक्कत…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी का मिलन समारोह सम्पन्न
बड़कागांव: लोकगीत अधिकार पार्टी का मिलन समारोह अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा किया गया एवं संचालन श्री रोहन साहब ने किया मुख्य अतिथि सुनील साहू ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा चिकित्सा और सामाजिक न्याय पर हमारे सभी राजनीतिक पार्टियों गरीब दवे कुचले शोषित वंचित सभी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है अगर हमारी सरकार आती है तो मैं सबसे पहले शिक्षा चिकित्सा मुफ्त में जनता को देने का काम करूंगा जिससे उच्च नीच भेदभाव सभी खत्म हो जाएंगे और समान अधिकार सबको मिलेगा। हजारीबाग जिला…
Read Moreबड़कागांव पुलिस ने ठगी के आरोप में एक को भेजा जेल
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस ने ठगी के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल. बड़कागांव थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या 286 /23 के प्राथमिकी अभियुक्त सुमित कुमार उम्र 23 वर्ष पिता मुरली महतो ग्राम विश्रामपुर निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताया गया कि सुमित कुमार को धारा 406 /420 / 34 भा. द.वि. के मामले को लेकर उसके घर विश्रामपुर से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत लेकर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तारी दल में बड़कागांव पुलिस बल शामिल थे.
Read Moreबीएम मेमोरियल स्कूल में एक दिवसीय योग मोटिवेशन का आयोजन
बड़कागांव: ठाकुर मोहल्ला रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बीएम मेमोरियल स्कूल में निर्देशक संदीप कुशवाह के नेतृत्व में एक दिवसीय योग मोटिवेशन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप प्राचार्या पूनम कुमारी व संचालन आनंद कुमार पासवान ने किया। इस दौरान शिक्षक संतोष कुमार ने बीएम मेमोरियल स्कूल के बच्चों को योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया एवं योग कर वं करवा कर कहा कि हमारे दैनिक जीवन में योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है, तो हमें योग…
Read Moreबादम में झूल रहा है ग्यारह हजार बिजली के तार
जमीन से है मात्र सात फिट संजय सागर बड़कागाँव : बादम के छोटकी कब्रिस्तान के सामने ग्यारह हजार के बिजली के झुल रहा है. जिससे आने वाले समय में बहुत बड़ी घटना घट सकती है. यही रोड से प्रत्येक दिन चार पहिया वाहन का आवा गमन होता रहता है.एंव ट्रेक्टर के धान का पुवाल किसान भाई लोग हर दिन ले जाते हैं, मुस्लिम समुदाय के लोग आना जाना लेकर कब्रिस्तान में मिट्टी के लिए जाते हैं. बिजली विभाग को इस समस्या के बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया है. फिर…
Read Moreतलसवार पंचायत में आपके द्वार शिविर का आयोजन
कुल 667 मामले आए जिसमें ऑन द स्पॉट 189 मामले को निष्पादन संजय सागर बड़कागांव : तलसवार पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया गीता देवी बी संचालन आशीष कुमार, व कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज ने की. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ बालेश्वर राम, मुखिया गीता देवी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रशासनिक क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया .…
Read Moreराष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला उपाध्यक्ष बने अशोक साव
नापोखुर्द: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने अशोक साव को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। अशोक साव ने जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू जी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपना कर्तव्य को निभाऊंगा और उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनने पर प्रमुख लोगों ने बधाई दिए जिसमें मुख्य रूप से आयुष कुमार साहू, विक्की कुमार, सुरेश साहु, ढलान साहू, हरि साहू, महेश साव चंद्रिका साहू, अनीता देवी, गणेश प्रसाद गुप्ता, विशाल साहू, हीरालाल साहू, हीरा देवी, कृष्णा साव, गंगा साहू, राजेश कुमार,…
Read Moreकार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने का संकल्प
बड़कागांव -लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी श्री रामविलास साव ने पार्टी के नीति सिद्धांतों, के विषय चर्चा करते हुए कहा कि यह पार्टी शोषित, वंचित, उपेक्षित, विस्थापित लोगों को हक अधिकार दिलाने के लिए, समता मूलक समाज का निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। दिनांक 17-12-2023 दिन रविवार सुबह 10 बजे ग्राम जुगरा में कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए चेपाकला ग्रामीणों ने बढ़ चढ कर भाग लेने का संकल्प लिया है। मौके पर दीपक कुमार, सहदेव साव, केदार राणा, चंद्र महतो,…
Read Moreबड़कागांव में हाईवा, टर्बो, ट्रैक्टर से अवैध बालू का धंधा जोरों पर
नदियों एवं पुल का अस्तित्व खतरे में संजय सागर बडकागांव : बड़कागांव अंचल क्षेत्र के विभिन्न नदियों से बालू का अवैध उत्खनन 24 घंटा जारी है. जिससे ट्रैक्टरों, टर्बो एवं हाइवा से बालू की ढुलाई होती है. इससे नदियों एवं पुल का अस्तित्व खतरे में है. बालू माफिया एवं संबंधित अधिकारी हो रहे हैं मालामाल. वहीं सरकार का करोड़ों रुपए का राजस्व की हो है चोरी. रात में नदियों से बालू ढुलाई किए जाने से वाहनों की आवाज से लोगों को नींद हराम हो रही है. वहीं नदी के साथ-साथ…
Read Moreधान क्रय केंद्र नही खुलने ओने – पोने दाम पर धान बेचने को मजबूर है किसान
बिचौलिये खेतों में जाकर 16 रुपए व निजी धान केंद्र में 18 किलो खरीद रहे हैं धान संजय सागर बड़कागांव : झारखंड का धान का कटोरा कहा जाने वाला हजारीबाग के बड़कागांव में धान क्रय केंद्र नहीं खुला है. धान क्रय केंद्र के नहीं खुलने से किसान औने-पौने दाम में अपने धान बेचने को मजबूर हैं. आलम यह है कि बिचौलिये किसानों के धान को औने- पौने मूल्य पर खरीदकर उनकी बेबसी का फायदा उठा रहे हैं. बिचौलिये-साहूकार बेफिक्र होकर बिना डर के धान क्रय केंद्र लिखकर धान को किसानों…
Read Moreअबुवा आवास व धोती साड़ी को लेकर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
सोरेन सरकार अबुवा आवास गरीबों को दे रही है : अंबा प्रसाद संजय सागर नापोखुर्द: बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द के फुटबॉल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का आयोजन किया गया.इ सकी अध्यक्षता मुखिया गणेश साव व संचालन प्रखंड समन्वयक आशीष कुमार ने की . शिविर का मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया गणेश साव, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. मौके पर पंसस गणेश साव, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम…
Read Moreलोकहित अधिकार पार्टी का महुगाई कला में विस्तार
बादम: बड़का गांव विधानसभा अंतर्गत लोकहित अधिकार पार्टी का महुगाई कला में संगठन विस्तार किया जिसमें मुख्य रूप से लोक हित अधिकार पार्टी का प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी साहू एवं हजारीबाग लोकसभा के प्रभारी रामविलास साहू के उपस्थिति में सर्व समिति से अध्यक्ष मुटुक साहू ,उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष रवि कुमार साहू, संरक्षण गिरधारी साह को बनाया। मुख्य रूप से ग्रामीण निरंजन कुमार, उदय साहू, लक्ष्मण कुमार, पवन कुमार यादव, रवि कुमार साहू, दिनेश शाह, अजय कुमार, नरेश शाह, कजरू साहू, अनिल कुमार यादव, बिकी साहू, अनिल…
Read Moreबादम कॉल ब्लॉक को लेकर ग्राम सभा हुई रद्द
आयरन लॉटरी कंपनी के अधिकारी व सरकारी पदाधिकारी बड़कागांव: अपर समाहर्ता हजारीबाग के पत्रांक संख्या 279/रा. दिनांक 10/04/23 के आलोक में बड़कागांव प्रखंड के महुगाई पंचायत भवन के पास एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना के लिए ग्राम अंबाजित और मोतरा के गैरमजूरवा आम रास्ता भूमि के लिए प्रस्तावित ग्राम सभा का ग्रामीणों ने भारी विरोध किया. ग्रामीणों के विरोध के कारण कंपनी और सरकारी अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों के विरोध के कारण ग्राम सभा का आयोजन नही हो सका. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा के हम लोग…
Read Moreचोपदार बलिया सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 1267 मामले आए 199 हुए निष्पादन
संजय सागर बड़कागांव : प्रखंड के चोपदार बलिया पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुखिया पुजा कुमारी व संचालन मुखिया प्रतिनिधि चंदन पुरी ने की.शिविर उद्घाटन बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर प्रमुख फुलवा देवी, मुखिया पुजा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने ग्रामीणों को सहयोग किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वार संचालित योजना गांव तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की…
Read Moreमनरेगा कर्मियों को स्थाईकरण को लेकर विधायक को सौपा ज्ञापन
बड़कागांव : मनरेगा कर्मचारी संघ बीपीओ हीरो महतो के नेतृत्व में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से मिलकर स्थाईकरण सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर मिले. विधायक अंबा प्रसाद ने 19 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता करने की आश्वासन दिया. सभी मनरेगा कर्मी इस बात के लिए विधायक को आभार व्यक्त किया. मिलने वालों में बीपीओ हीरो महतो अरुण पासवान, समसुद्दीन अंसारी, कंप्यूटर सहायक विवेक कुमार सिंह, रोजगार सेवक युगेश्वर राम, शंभू रविदास मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, फज़लु रहमान, सुबोध कुमार सिंह एवं अन्य मनरेगा करने…
Read Moreकुत्ते से लड़कर बकरी ने अपने बच्चों की बचाई जान
संजय सागर बड़कागांव: बड़कागांव मध्य पंचायत निवासी बबन कुमार साव बकरी ने अपने बच्चों को बचाने के लिए कुत्ते से लड़ गई. 13 दिसंबर की सुबह बबन साहू के घर के पास एक बकरी एवं दो बच्चे बंधी हुई थी. उसी दौरान एक कुत्ते ने बकरी के दो बच्चों पर हमला किया. यह देखते ही बकरी ने अपने बच्चों को बचाने के लिए कुत्ते से लड़ गई. बकरी द्वारा हमले किए जाने पर कुत्ते भाग गया. तब बकरी के बच्चे की जान बची.
Read More