जमशेदपुर : झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने रविवार परसुडीह बाजार समिति का दौरा कर उसकी बदहाल स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान समिति ने मंडी में दुकानों और गोदामों समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की। मुआयने के दौरान यह पाया गया कि मंडी में स्थित दुकानें और गोदाम जर्जर हालत में हैं। सड़को की स्थिति बेहद खराब है। वहीं जगह-जगह गड्ढे होने से व्यापारियों और किसानों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सरयू राय का किया अभिनंदन
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का रविवार साकची गुरुद्वारा में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जहां सरदार इंद्रजीत सिंह महासचिव तख्त श्री हरमिंदर साहिब पटना, सरदार भगवान सिंह अध्यक्ष सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति), सरदार निशान सिंह अध्यक्ष साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला महासचिव साकची गुरुद्वारा समिति की मौजूदगी में सीजीपीसी ने स्वागत किया। मौके पर सरदार अमरप्रीत सिंह काले, सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार सुरभित सिंह छित्ते, सरदार खजान सिंह और सरदार त्रिलोचन सिंह तोची भी मौजूद रहे।…
Read Moreहिंदुओं पर हमले और बढ़ती हिंसा चिंताजनक – परिषद
– बांग्लादेश संकट पर भारत ने दो टूक शब्दों में वहां की अंतरिम सरकार से कार्रवाई की जताई उम्मीद जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ती हिंसा चिंताजनक है। वहीं भारत सरकार ने बांग्लादेश को दो टूक शब्दों में वहां की अंतरिम सरकार से कारवाई करने की उम्मीद जताई है। उक्त बातें रविवार एग्रिको में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कही। वहीं आयोजित बैठक में बांग्लादेश संकट पर भारत ने एक बार फिर बयान जारी…
Read Moreसोनारी में आगामी 21 दिसम्बर को होगा 22 वां भव्य श्याम वार्षिक महोत्सव
जमशेदपुर: सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे स्थित मैदान में आगामी 21 दिसंबर को भव्य रूप से 22 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया कि श्याम बाबा का भव्य दरबार तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से 7 लोगों की टीम शहर आएगी। इसी तरह हजारों श्याम भक्तो के बैठने के लिए पंडाल निर्माण समेत आकर्षक विद्युत सज्जा भी होगी। साज…
Read Moreचौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जमशेदपुर : जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहीं स्थापना समाहर्ता मृत्युंजय कुमार व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लेते रहे। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं…
Read Moreजीएसटी वार्षिक रिटर्न और संशोधनों पर स्टडी सर्कल मीट आयोजित
जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सोसाइटी द्वारा शनिवार की संध्या सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड एस्ट्रीजेंट सभागार में जीएसटी वार्षिक रिटर्न और जीएसटी में हालिया संशोधन पर एक स्टडी सर्कल मीट का आयोजन किया गया। जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके आर्टिकल्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बोकारो से आए सीएस कौशल अग्रवाल थे और जिन्होंने जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9सी की बारीकियों को विस्तार से समझाया। साथ ही उन्होंने जीएसटी में हुए हालिया संशोधनों पर महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।कार्यक्रम की शुरुआत सोसाइटी के सचिव सीए आनंद अग्रवाल ने…
Read Moreलोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठाना – सरयू राय
जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अभिनंदन समारोह में बोले सरयू मुद्दों को ठीक से उठाने की प्रवृति धीरे-धीरे कम हो रही है – मानगो पुल पर लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं – स्वर्णरेखा का प्रदूषण दूर करने के लिए पांच स्थानों का चयन जमशेदपुर : सामाजिक मुद्दों को बहुत कायदे से उठाने की जरूरत है। अफसोस है कि अब सामाजिक मुद्दों को उठाने वालों की संख्या बेहद कम हो गई है। जमशेदपुर जैसे शहर में अगर कोई जाम के खिलाफ आवाज उठाता है…
Read Moreसोनारी में 21 दिसम्बर को होगा 22 वां भव्य श्याम वार्षिक महोत्सव
जमशेदपुर : सोनारी जूनियर कारमेल स्कूल के पीछे स्थित मैदान में आगामी 21 दिसंबर को भव्य 22 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया कि श्याम बाबा का भव्य दरबार तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से 7 लोगों की टीम आयेगी। साथ ही हजारों श्याम भक्तों के बैठने के लिए पंडाल का निर्माण सहित आकर्षक विद्युत सज्जा भी होगी। साज में…
Read Moreमानगो पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू में पुलिस ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जिसमें मानगो दाईगुट्टू साव लाइन निवासी गोपाल साव और गोविंद शर्मा शामिल है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और हथियार बनाने का सामना भी बरामद किया है। वहीं शनिवार मानगो थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी वन भोला प्रसाद सिंह ने मामले का खुलासा किया। मौके पर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी…
Read Moreसरयू राय का शहर के अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान, तुलसी भवन में ‘आए अवध श्रीराम’ के विमोचन में हुए शामिल
जमशेदपुर : बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय को शनिवार कई स्थानों पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित करने वालों के प्रति आभार भी प्रकट किया। साथ ही बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा साकची मंडल के मनोज सिंह, शत्रुघ्न गिरी, सुनील सिंह आदि ने भेंटकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं भी दी। भाजपा के ही अशोक सिंह, जयकुमार सिंह आदि ने उनसे भेंटकर उन्हें जीत की बधाईयां भी दी। दोपहर में डिमना के हरि ओम नगर में आयोजित सम्मान समारोह में उनका…
Read Moreरविवार को होगी चौकीदार भर्ती परीक्षा, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित
जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर कल रविवार 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़न दस्ता, पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में शनिवार को आयोजित हुई। इस दौरान ब्रीफिंग की अध्यक्षता करते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने कहा दिनांक 1 दिसम्बर को आयोजित चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जिला के कुल 13…
Read Moreआंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों के बीच गरम पोशाक का किया गया वितरण
जमशेदपुर : राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बीच गरम पोशाक का वितरण किया जा रहा है। ठंड के मौसम को देखते हुए केंद्रों में नामांकित 3 से 6 वर्ष के शत प्रतिशत नामांकित बच्चों के बीच 2 सेट गरम पोशाक का वितरण किया जा रहा है। वहीं डीसी द्वारा समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से सतत अनुश्रवण करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों…
Read Moreधनबाद में 14 पैक्सों से होगी धान की खरीद, सभी पैकसों का चयन कर लिया गया है
धनबाद: धनबाद जिला में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति (खरीदारी) 14 पैक्सों से होगी. इसके लिए पैक्सों का चयन कर लिया गया है. साथ ही पैक्सों द्वारा यहां के दो राइस मिलों को धान बेचा जायेगा. राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने के बाद खरीदारी होगी. मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही पैक्सों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी. इस बार गोविंदपुर, गोड़तोप्पा, बिराजपुर, निरसा चट्टी, लटानी, ओझाडीह-कटनिया, पूर्णाडीह, पलानी, रघुनाथपुर, राजगंज, कोरकोट्टा, खानूडीह- बाघमारा, पुटकी पैक्स…
Read Moreमानगो में ट्रैफिक समस्या को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई बैठक
– सिटी एसपी, डीएमसी, ईई, ट्रैफिक डीएसपी, टाटा लैंड डिपार्टमेंट रहे मौजूद जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर मानगो चौक से मानगो पुल तक ट्रैफिक समस्या के निदान को लेकर समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रैफिक समस्या के विभिन्न कारणों पर चर्चा भी की गई। साथ ही प्रभावी निराकरण को लेकर विमर्श भी किया गया। बैठक में नो इंट्री के समयावधि में बदलाव पर चर्चा, बसों में सिर्फ बस…
Read Moreखनन विभाग ने बालू लदे दो 407 ट्रक को किया जब्त, आगे भी चलता रहेगा अभियान
जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 407 ट्रक संख्या जेएच 05 एएस – 2510 एवं जेएच 10 बीडी – 8171 जप्त किया गया। दोनों में अवैध रूप से बालू लदा हुआ था। जिसके बाद दोनों वाहनों को संबंधित थाने के सुपुर्द कर मामला भी दर्ज किया गया।
Read Moreनिर्माणाधीन फ्लाइओवर के बनने से भी मानगो में जाम लगता ही रहेगा
टिमकेन गोलचक्कर के ट्रैफिक को हल्का करना होगा, नया ढांचा तैयार करना होगा – सरयू राय – नदी के बीच के इलाके की ट्रैफिक फ्लाइओवर के नीचे से ही जाएगी – ओल्ड पुरुलिया रोड, आजादनगर की ट्रैफिक भी नीचे से ही जाएगी जमशेदपुर : मानगो पुल पर जाम के असल कारणों की खोज में शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय मानगो पुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुल और उससे लगते इलाके का निरीक्षण भी किया। जिसके बाद कहा कि मानगो की तरफ…
Read Moreविधायक सरयू राय के सम्मान में निकली शानदार बाइक रैली, जगह-जगह पर हुआ अभिनंदन
जमशेदपुर : बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय का शहर भर में अभिनंदन-स्वागत कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार भाजपा कदमा मंडल ने एक बाइक रैली निकाली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका शानदार स्वागत भी किया गया। वहीं रैली रंकिनी मंदिर से प्रारंभ हुई और कदमा बाजार होते हुए फार्म एरिया, रामनगर, उलियान, भाटिया बस्ती, रामजनम नगर, भाटिया पार्क, शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक से पांच तक, रानीकुदर होते हुए वापस रंकिनी मंदिर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान सरयू राय…
Read Moreजेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन दिवसीय फर्स्ट इंटर कंपनी वॉलीबॉल का हुआ शुभारंभ
जमशेदपुर : फर्स्ट इंटर कम्पनी वॉलीबॉल का आयोजन 28 से 30 नवम्बर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है। वहीं गुरुवार पहले दिन मुकुल विनायक चौधरी चीफ स्पोर्ट्स एवं संजय कुमार सिंह वाइस प्रेसिडेंट टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। आज पहले मैच में टाटा स्टील की टीम ने टाइटन होसुर बंगलौर की टीम को दो सेटो में हराया। स्कोर 25/13 और 25/10 रहा। वहीं दूसरे मैच में टाटा मोटर्स जमशेदपुर की टीम और टाटा स्टील गम्हरिया के बीच खेला गया। जिसमें टाटा…
Read Moreठंड से ठिठुरते जरूरतमंदों को डालसा ने कंबल किया वितरित
जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में बुधवार की रात्रि में मोबाईल वैन से भ्रमण किया गया। इस दौरान आश्रय गृह, ओल्ड एज होम, साकची गोलचक्कर, बाराद्वारी, काशीडीह, हावड़ाब्रीज गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर, गांधी मैदान, डिमना रोड के पास सड़क किनारे सो रहे तथा ठंड से ठिठुरते हुए दर्जनों गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। वहीं ठंड से बचाव के लिए गरीब लोग कंबल पाकर खुश दिखे। इस नेक कार्य के लिए डालसा को…
Read Moreडीसी की अध्यक्षता में हुई धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक
जिले में 6 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य, सभी को किया गया निर्देशित जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में गुरुवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 6 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य जिला के लिए राज्य…
Read Moreनेताजी के नाम पर राजनीति ना करें श्री सरयू राय – नेताजी विचार मंच
जमशेदपुर : कदमा स्थित नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोला नाथ गोस्वामी एवं महासचिव मनोज झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्ष 2010 से कदमा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2011 में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया है। चुंकि उक्त स्थल मुख्य मार्ग के चौराहे पर है और स्थल पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए उक्त सड़क का चौड़ीकरण किया जाना अनिवार्य हो…
Read Moreनव युवम 2024 में दिखा आधुनिक भारत का भविष्य
एनटीटीएफ में दो दिवसीय ‘खेल परियोजना प्रदर्शनी का हुआ समापन जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट (एनटीटीएफ) में दो दिवसीय “खेल आयोजित नाइट एवं परियोजना प्रदर्शनी” का गुरुवार धुमधाम से समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने आधुनिक भारत का भविष्य, अपने नई-नई इन्नोवेशन के साथ दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि टाटा कमिंस प्लांट हेड रामफल नेहरा एवं एचआर भीकम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ। इस दौरान संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने बताया कि एनटीटीएफ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल…
Read Moreसरयू राय लोगों की शिकायत पर पहुंचे कदमा, टाटा स्टील द्वारा बंद कराई गई सड़क को देखा
वैकल्पिक रास्ता खुलवाना चाहते हैं सरयू, ताकि जनता को दिक्कत न हो जमशेदपुर : बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय बुधवार जनता की शिकायत पर कदमा पहुंचे। वहीं जनता ने उनसे शिकायत की थी कि टाटा स्टील ने कुछ सड़कों को बंद कर दिया है और जिससे उन्हें आने-जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको समझने और दूर करने के उद्देश्य से वे कदमा पहुंचे थे। यहां जारी एक बयान में उन्होंने बताया कि काफी बड़ी संख्या में…
Read Moreजेल में बंद सद्दाम के कहने पर बेचते थे ब्राउन शुगर
दो गिरफ्तार, नगद समेत लाखों के ब्राउन शुगर बरामद जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत एच रोड मुस्लिम बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें मो. सारिक और सरताज अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नगद 89700 रुपए के अलावा 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। जिसका बाजार मुल्य लगभग 6 लाख रुपए बताया जा रहा है। मामले का खुलासा बुधवार आदित्यपुर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ समीर सवैया ने किया। मौके पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह…
Read Moreन्युवोको का ‘न्युवो सेतु‘ ऐप लॉन्च, डिजिटल सेवा में नई पहल
जमशेदपुर : भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपने सीमेंट और मॉडर्न बिल्डिंग मैटेरियल्स (एमबीएम) ग्राहकों के लिए एक नई इनोवेटिव डिजिटल पहल ‘न्युवो सेतु‘ ऐप लॉन्च की है। वहीं ग्वालियर में आयोजित पायलट लॉन्च कार्यक्रम में प्रमुख डीलरों और ग्राहकों की उपस्थिति में इस ऐप को प्रस्तुत किया गया और जो आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। इसे ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल अनुभव देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। यह ऐप ग्राहकों को आसानी से ऑर्डर…
Read More