नेशनल लोक अदालत में 189248 केस का हुआ निष्पादन, 35 करोड़ 91 लाख राजस्व की हुई प्राप्ति 

  जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 189248 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान 35 करोड़ 91 लाख 12 हजार 312 रूपए राजस्व की प्राप्ति भी हुई। इस दौरान मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की 13 बेंच का गठन किया गया था। नेशनल लोक अदालत में वाहन दुर्घटना बीमा क्लेम से जुड़े एक मामले में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से पीड़ित पक्ष को 60 लाख रुपए मुहैया कराया गया। इससे जुड़ा चेक न्यायिक पदाधिकारी ने…

Read More

महिला मंच के कंज्यूमेक्स मेला में उमड़ रही हैं भीड़

  जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में चल रहा हैं। दूसरे दिन शनिवार को भी मेला प्रदर्शनी में काफी भीड़ रही। वहीं रविवार 29 सितम्बर को मेला का समापन होगा। मंच अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला में दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं। प्रदर्शनी में आ रहे लोगों ने भी मेला की काफी प्रशंसा की। मंच की…

Read More

सही जीवनशैली और समय पर चिकित्सा के जरिए रोका जा सकता है हृदय रोग – डॉ अभय कृष्णा

  जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कृष्णा ने इसकी रोकथाम के महत्वपूर्ण उपायों पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि हृदय रोग जो वैश्विक रूप से मृत्यु का प्रमुख कारण है, को सही जीवनशैली विकल्प और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप के जरिए काफी हद तक रोका जा सकता है। शनिवार नारायणा हॉस्पिटल द्वारा जारी प्रेस विज्ञाप्ति में डॉ कृष्णा ने कहा कि हृदय रोग के जोखिम कारक दो प्रकार के होते हैं परिवर्तनीय और अपरिवर्तनीय। उन्होंने स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान व…

Read More

मानगो नगर निगम में सफाई कर्मियों के लिए हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  जमशेदपुर : मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में शनिवार सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी मनीष कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर इसका शुभारंभ किया। मौके पर अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा, उपनगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त भी मौजूद थे। शिविर में सभी सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मी प्रतिदिन क्षेत्र के कूड़ा कचरा आदि को साफ करने का कार्य करते हैं। इसीलिए उनका…

Read More

दुर्गापूजा के मद्देनजर मानगो नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान 

  जमशेदपुर : शहर में दुर्गापूजा के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश पर आगामी पर्व त्यौहार एवं दुर्गा पूजा को लेकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी तरह क्षेत्र में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को चिन्हित कर रिपेयरिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इस दौरान सभी सफाई संवेदक को पूजा को…

Read More

दुर्गापूजा के मद्देनजर बिस्टुपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

  जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शनिवार बिस्टुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, शांति समिति अध्यक्ष प्रभाकर सिंह और सचिव गुरचरण सिंह भोगल के अलावा दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न कराना है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने साफ सफाई, यातायात की दुरुस्त व्यवस्था, पेड़ों की छंटाई, बिजली व पानी की उपलब्धता इत्यादि मुद्दों पर चर्चा की।…

Read More

स्वर्णरेखा आरती के साथ होगा स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट का उद्घाटन – बन्ना गुप्ता

  जमशेदपुर : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता ने स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार के अंतिम चरण के कार्य का शनिवार की संध्या निरीक्षण किया। इस अवसर पर घोषणा करते हुए मंत्री ने बताया कि स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट में बनने वाले द्वार का उद्घाटन एक बार फिर स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से सोनारी स्थित दोमुहानी का सौंदर्यकरण तेजी से हो रहा हैं। इसमें सीढ़ी निर्माण का कार्य संपन्न…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल के टाउन ओएंडएम समाधान को जमशेदपुर में तीसरी सर्वश्रेष्ठ परियोजना के रूप में चुना

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल को इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियर्स जमशेदपुर चैप्टर द्वारा आयोजित 66 वें राष्ट्रीय सम्मेलन और 8 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मान्यता मिली है। 27 व 28 सितंबर को द वेव इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम का विषय “नवाचार और एआई सक्षम सतत विकास: औद्योगिक इंजीनियरों की उभरती भूमिकाएं” थी। नवाचार और एआई के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों के तहत पुरस्कृत 18 परियोजनाओं में से टाटा स्टील यूआईएसएल की परियोजना ‘इंफ्रास्ट्रक्चर और टाउन ओएंडएम के लिए ड्रोन’ को तीसरी सर्वश्रेष्ठ परियोजना के रूप में…

Read More

नव पदस्थापित एडीसी के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

  जमशेदपुर : एडीसी विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शनिवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मौजूद डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार समेत पीडी आइटीडीए, एसपी सिटी सह ग्रामीण ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और एसडीएम धालभूम ने इस घटना पर दुःख भी प्रकट किया। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों ने नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना भी प्रकट किया। बताते…

Read More

बिस्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का कंज्यूमेक्स मेला का हुआ शुभारंभ 

  जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला 2024 (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में शुक्रवार से शुभारंभ हुआ और जो रविवार 29 सितम्बर तक चलेगा। इस तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेले का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी और उनकी धर्मपत्नी प्रभा तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अधिवक्ता ने मारवाड़ी महिला मंच की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की इतनी बड़ी इकाई इतने सशक्त रूप से कार्य कर रही है, यह अपने आप…

Read More

कदमा बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल ने चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा

  जमशेदपुर : कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल की अंडर 17 गर्ल्स टीम ने बोकारो में शुक्रवार को आयोजित सीबीएसई क्लस्टर मैच के बास्केटबॉल मैच में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। यह मैच डीपीएस बोकारो के विरुद्ध खेला गया था। जिसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बाल्डविन स्कूल की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर जीत हासिल की। इस जीत के लिए स्कूल की प्राचार्या डॉ सुभोश्री सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन से सचिन कुमार समेत पूरे स्कूल ने टीम को बधाई के साथ साथ शुभकामनाएं भी दी है।

Read More

अतिक्रमणकारियों के आगे जमशेदपुर अक्षेस पस्त, खड़ा किया ढांचा, दुर्गा पूजा में हो जाएगा पूरा 

  जमशेदपुर : अतिक्रमणकारियों के आगे जमशेदपुर अक्षेस विभाग पस्त हो चुकी है। दुकानदारों की हिम्मत के आगे विभाग बौना साबित हो रहा है। मामला शैरात की जमीन पर कब्जा कर दुकान बनाने का है। कदमा बाजार मथुरा होटल लाइन स्थित न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमिटी के कार्यालय के पास जमशेदपुर अक्षेस विभाग के सरकारी शैरात की जमीन पर अतिक्रमण कर विचौलियो ने इसे 4.5 लाख रुपए में बेच दिया है। जिसपर दुकान का ढांचा भी खड़ा कर दिया गया है और दुर्गा पूजा तक इसे पूरा भी कर…

Read More

अंशुल शरण बने युगांतर भारती के अध्यक्ष

  कचरा निष्पादन को सबसे अधिक महत्व देने की है आवश्यकता – सरयू राय   जमशेदपुर : स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती का वार्षिक आमसभा शुक्रवार रांची में सम्पन्न हुआ। जिसमें युगांतर भारती के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आम सभा में कुल आठ प्रस्ताव पारित हुए। जिसमें सबसे प्रमुख है श्रीमती मधु के स्थान पर सर्वसम्मति से अंशुल शरण को युगांतर भारती का अध्यक्ष बनाया जाना। इसके पूर्व दामोदर बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष विधायक सरयू राय ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन…

Read More

स्वास्थ्य सचिव मंत्री के यहां से शीघ्र संचिका मंगाए और निविदा समिति का निर्णय लागू कराएं – सरयू राय 

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि स्वास्थ्य विभाग, झारखण्ड सरकार के प्रधान सचिव से मांग करता है कि वे राज्य सरकार के कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा देने के लिए निविदा से चयनित बीमा कंपनी को शीघ्र कार्यादेश देना सुनिश्चित कराएं। वहीं राज्य सरकार के कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा देने वाली संचिका मंत्री के यहां दो माह से लंबित है। जबकि निविदा में प्रिमियम की न्यूनतम दर वाली बीमा कंपनी को उसके चयन का पत्र दे दिया गया है।…

Read More

जमशेदपुर अक्षेस विभाग खेल रहा सीलिंग का खेल, दो माह पहले शेखर-शेर बिल्डर के बिल्डिंग को किया था सील

  – अब सील खोलकर निर्माण कार्य है जारी, उप नगर आयुक्त ने कहा नहीं है जानकारी   जमशेदपुर : शहर में बन रहे अवैध बिल्डिंगों के मामले में जमशेदपुर अक्षेस विभाग सीलिंग का खेल खेल रही है। दो माह पहले सोनारी कागलनगर रोड नंबर 3 के होल्डिंग नंबर 52 में शेखर-शेर बिल्डर द्वारा नक्शा का विचलन कर बनाए जा रहे पांच तल्ला बिल्डिंग को विभाग के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश पर विशेष पदाधिकारी जॉय गुड़िया ने टीम के साथ जाकर सील किया था। साथ ही बिल्डर…

Read More

विहिप ने मानगो गांधी मैदान में वक्फ बोर्ड संशोधन के विरोध में होने वाली जनसभा का किया विरोध

  जमशेदपुर : आगामी 3 अक्टूबर से पूरे देश मे हिंदूओं का महापर्व दुर्गा पूजा शुरू होने जा रहा है और जो बडे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जमशेदपुर शहर में भी मनाया जाता है। मगर इससे पूर्व समाचार और सोशल मिडिया के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद को जानकारी मिली है कि झामुमो नेता बाबर खान द्वारा दुर्गा पूजा से पहले 29 सितंबर रविवार मानगो गांधी मैदान मे वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर केंद्र सरकार के विरोध मे एक जनसभा का आयोजन करने की योजना बनाई गई है और…

Read More

ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी से बची मरीज की जान

  जमशेदपुर : तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने दिल के दौरे से पीड़ित 67 वर्षीय कारू नंदन पाठक की आपातकालीन एंजियोप्लास्टी कर जान बचाई। पश्चिम सिंहभूम चाईबासा बंदपारा निवासी नंदन पाठक को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में कठिनाई के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अजय कुमार अग्रवाल एंड टीम ने ईसीजी और कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद पाया कि उनकी दो प्रमुख धमनियों में गंभीर रुकावटें हैं। जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई। इस…

Read More

बिस्टुपुर तुलसी भवन में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला कल से

  जमशेदपुर : महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में 27 से 29 सितम्बर तक किया जा रहा हैं। जिसका उदघाटन 27 सितम्बर शुक्रवार की शाम बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता अनिल तिवारी (झारखंड स्टेट बार काउंसलिंग एंड गवर्नमेंट नॉमिनेटेड मेंबर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी) के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। मेला रोजाना सुबह 11 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। उक्त जानकारी संस्था की अध्यक्ष बीना अग्रवाल एवं…

Read More

न्युवोको का ‘न्युवो मेसन‘ कौशल विकास कार्यक्रम शुरू

  जमशेदपुर : भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने पानागढ़ पश्चिम बंगाल में असंगठित चिनाई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत ‘नुवो मेसन‘ कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत की हैं। इस कार्यक्रम के तहत 50 स्थानीय प्रतिभागियों को टाइल चिनाई में 300 घंटे का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसे राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूप-रेखा (एनएसक्यूएफ) के तहत संचालित किया जा रहा है। सफल समापन के बाद प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा प्रमाणित भी…

Read More

गुड़ाबांधा में चित्ती सांप के काटने से महिला की हुई मौत, एमजीएम में किया मृत घोषित 

  जमशेदपुर : गुड़ाबांधा थाना अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक चिरुगोड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय महिला आजोमनी मुर्मू के बाएं हाथ की उंगली में देर रात्रि चित्ती सांप ने काट लिया। वहीं गुरुवार की सुबह 6 बजे परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में मृतिका के पति कैलाश मुर्मू ने बताया कि बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सांप…

Read More

विधायक सरयू राय ने किया पीएमश्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास

  जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने बुधवार न्यू बाराद्वारी स्थित पीएमश्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में 11 कमरों के वर्ग कक्ष के विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसका निर्माण 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से शिक्षा विभाग के मद से किया जाना है। साथ ही उन्होंने विद्यालय के लिए अपनी विधायक निधि से एक डीप बोरिंग भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि उनके विधायक के कार्यकाल में स्कूल…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री से मिला आईएमए का प्रतिनिधिमंडल, चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए बनेगा टास्क फोर्स

  जमशेदपुर : झारखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के एमडी अबू इमरान और रिम्स के निदेशक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें चिकित्सकों के सुरक्षा समेत विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। बैठक में टीम आइएमए झारखंड एवं झासा झारखंड के अलावा विभिन्न चिकित्सक संगठनों के लोग भी मौजूद थे।   इन मुद्दों पर बनी सहमति :-   1. क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में उत्तर प्रदेश के तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को…

Read More

साइबर ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार, 10 दिनों में 4 करोड़ का खाते में हुआ ट्रांजेक्शन

  जमशेदपुर : साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी नदीम अंसारी सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो बांदुगोड़ा का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक एप्पल कंपनी का मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया है। मामले का खुलासा एसपी सिटी सह ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान…

Read More

जांच के बाद निष्कर्ष के आधार पर उचित कदम उठाया जाएगा – टाटा स्टील यूआईएसएल 

  – जयंती सरोवर में मछलियों की मौत का मामला   जमशेदपुर : हाल ही में जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर में कुछ मछलियों की मौत देखी गई है और जो तिलापिया प्रजाति है। ये साल में कई बार प्रजनन करने और तेजी से बढ़ने के लिए जानी जाती है। आम तौर पर यह घटना गर्मियों में होती है। जैसे पिछले साल हुई थी। मगर इस साल यह घटना ऐसे समय में हुई है, जो पिछले साल नहीं देखी गई। साथ ही     पिछले साल मौत की घटनाओं को…

Read More

टाटा स्टील ने अत्याधुनिक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

  जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मंगलवार जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने नवनिर्मित शतरंज प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और जो शतरंज के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए विश्वस्तरीय मंच प्रदान करता है। इसका उद्घाटन कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी और प्रसिद्ध ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा वर्कर्स यूनियन के संजय कुमार सिंह (खेल सलाहकार समिति के अध्यक्ष), अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर नीरज कुमार मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम शतरंज संघ के महासचिव…

Read More